सारंगढ़। जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय ने सारंगढ़ शासकीय स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर अस्पताल की व्यवस्थाओं, डॉक्टरों की उपस्थिति, एक्स-रे मशीन और सोनोग्राफी लैब की कार्यप्रणाली का गहन जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने भर्ती मरीजों से सीधे बातचीत कर स्वास्थ्य सुविधाओं का हाल जाना। अस्पताल में मरीजों की बढ़ती संख्या और पर्याप्त वेंटिलेटर व एग्जॉस्ट फैन न होने के कारण पेशेंट वार्ड एवं ओपीडी में हो रही गर्मी और सफोकेशन (घुटन) पर संवेदनशीलता दिखाते हुए, उन्होंने अस्पताल प्रशासन को तुरंत हवा और पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ताकि मरीजों को किसी तरह की असुविधा न हो।
इसके साथ ही जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय ने एनआरसी (पोषण पुनर्वास केंद्र) बिल्डिंग का दौरा कर कुपोषित बच्चों की स्थिति और पिछले तीन माह के आंकड़ों की समीक्षा की। एनआरसी में बच्चों के रहने, पौष्टिक खान-पान और इलाज की उत्कृष्ट व्यवस्था देखकर उन्होंने शासकीय मेडिकल टीम के प्रयासों की जमकर सराहना की। यहां सही देखभाल और बेहतर सुविधाओं की वजह से बच्चे मात्र 10 से 15 दिनों के भीतर तेजी से वजन रिकवर कर स्वस्थ हो रहे हैं। बच्चों के साथ आए माता-पिता के रहने-खाने के भी पुख्ता इंतजाम देखकर और चार्ट में बच्चों के बढ़ते वजन का सकारात्मक रिकॉर्ड पाकर अध्यक्ष महोदय ने संतोष व्यक्त किया। संजय भूषण पांडेय के इस जमीनी निरीक्षण और संवेदनशील पहल की क्षेत्र में काफी सराहना हो रही है।






- जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय की अनोखी पहल से सारंगढ़ जिला पंचायत में मनेगा ऐतिहासिक रक्षाबंधन पर्व..आपसी सद्भावना और अटूट विश्वास की मिसाल पेश करेंगे जनप्रतिनिधि व अधिकारी.. - August 26, 2026
- जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय ने सारंगढ़ स्वास्थ्य केंद्र का लिया औचक जायजा…अस्पताल में सुधार के दिए कड़े निर्देश..एनआरसी केंद्र की व्यवस्थाओं की जमकर की तारीफ.. - August 26, 2026
- सिर्फ 12 घंटे खाना छोड़ने से घटेगा वजन? क्या है ओवरनाइट फास्टिंग और इसका तरीका… - August 26, 2026
