सारंगढ़-बिलाईगढ़, 25 अगस्त 2026। महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त जारी होने से जिले की महिलाओं में खुशी की लहर दौड़ गई है। रक्षाबंधन के पर्व से पहले खातों में राशि पहुंचने से महिलाओं को त्योहार की तैयारियों और परिवार की आवश्यक जरूरतों को पूरा करने में बड़ी राहत मिली है।
सारंगढ़ निवासी ज्योति गोस्वामी ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि त्योहार से पहले योजना की राशि मिलने से उन्हें परिवार के लिए जरूरी सामान और राखी की खरीदारी करने में काफी मदद मिलेगी।
ज्योति गोस्वामी ने खुशी जाहिर करते हुए कहा, “रक्षाबंधन से पहले हमारे मुख्यमंत्री विष्णु भैया ने अपनी बहनों के लिए महतारी वंदन योजना की राशि जल्दी हमारे खाते में डाल दी। मुझे 31वीं किस्त की राशि मिल गई है। यह पैसा मेरे लिए बहुत उपयोगी है और इससे मैं अपने परिवार के लिए जरूरी सामान खरीद सकूंगी।”
उन्होंने कहा कि महतारी वंदन योजना से मिलने वाली आर्थिक सहायता महिलाओं के लिए बेहद उपयोगी साबित हो रही है। विशेषकर त्योहारों के समय यह राशि परिवार की जरूरतों को पूरा करने और खुशियों में शामिल होने का मजबूत संबल प्रदान करती है।
ज्योति गोस्वामी ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि “विष्णु भैया अपनी बहनों की चिंता करते हैं और उनका मान बढ़ाया है। मेरी ओर से उन्हें रक्षाबंधन की बहुत-बहुत बधाई और धन्यवाद।”
महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त ने रक्षाबंधन से पहले जिले की महिलाओं की खुशियों को और बढ़ा दिया है। यह आर्थिक सहयोग न केवल महिलाओं को अपनी जरूरतें पूरी करने में मदद कर रहा है, बल्कि उन्हें परिवार की खुशियों और निर्णयों में भी मजबूत भागीदारी का अवसर प्रदान कर रहा है।

- कर्मचारियों की हो गई बल्ले-बल्ले: 8वें वेतन आयोग में 3.833 फिटमेंट फैक्टर पर लगी मुहर? - October 12, 2026
- स्मृति मंधाना के कप्तानी करियर की होगी शुरुआत, जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज के लिए रायपुर पहुंची टीम इंडिया… - October 12, 2026
- साय सरकार ने दिवाली से पहले बोनस को लेकर लिया बड़ा फैसला, किसानों को पहले के मुकाबले मिलेगा ज्यादा, जानिए प्रति क्विंटल कितनी बढ़ गई रकम… - October 12, 2026
