सारंगढ़-बिलाईगढ़:
जिले के भटगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम सलौनीखुर्द से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। पुरानी रंजिश के चलते गांव के ही कुछ दबंगों ने एक घर में जबरन घुसकर तांडव मचाया और एक ही परिवार के तीन सदस्यों पर जानलेवा हमला कर दिया। इस मारपीट में तीनों लोग बुरी तरह घायल हुए हैं, जबकि एक युवक के सिर पर गंभीर चोट आने के कारण उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
पीड़ित परिवार द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, घटना के वक्त सत्यनारायण यादव, उनका भाई गोपीचंद यादव और उनकी मां घर पर ही मौजूद थे। इसी दौरान पुरानी दुश्मनी की आग में झुलस रहे गांव के ही रवि यादव, गणपत यादव, हराबाई और दिलबाई अचानक उनके घर में घुस आए। इससे पहले कि परिवार के लोग कुछ समझ पाते, आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
बीच-बचाव और चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर एकत्र हुए, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। घटना में सत्यनारायण, गोपीचंद और उनकी मां को शरीर में कई जगह चोटें आई हैं। सिर पर गंभीर वार होने से घायल युवक को तत्काल लहूलुहान हालत में नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
मामले की सूचना भटगांव थाना पुलिस को दे दी गई है। पीड़ित पक्ष की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों (रवि यादव, गणपत यादव, हराबाई और दिलबाई) के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और घटना की विस्तृत जांच के साथ आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
- दो साल बाद मां-बाप से मिला कमलेश, कनकबीरा पुलिस बनी सहारा… - October 12, 2026
- एसपी सुनील शर्मा की अगुवाई में नशे के सौदागरों पर शिकंजा, 4 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार… - October 12, 2026
- छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न..79 वैष्णव युवक-युवतियों का हुआ परिचय सम्मेलन..श्री रामरंग वैष्णव बने कार्यकारी अध्यक्ष, सविता दास प्रदेश उपमहासचिव..कर्मठ जीतेन्द्र दास वैष्णव को मिली कोषाध्यक्ष की बड़ी ज़िम्मेदारी..उमड़ा वैष्णव जनसैलाब, गूंजी सामाजिक एकता की हुंकार.. - October 12, 2026
