सारंगढ़-बिलाईगढ़, 22 अगस्त 2026। जिला स्तर पर गठित जिला विकास समन्वय एवं निगरानी (दिशा) समिति की महत्वपूर्ण बैठक आगामी 25 अगस्त को सुबह 11 बजे कलेक्टर कार्यालय सारंगढ़ के सभाकक्ष में आयोजित की जाएगी।
बैठक की अध्यक्षता रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं दिशा समिति के अध्यक्ष श्री राधेश्याम राठिया करेंगे। वहीं जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र की सांसद एवं सह-अध्यक्ष श्रीमती कमलेश जांगड़े भी बैठक में शामिल होंगी।
बैठक में कलेक्टर, जनप्रतिनिधियों तथा विभिन्न विभागों के जिला अधिकारियों की उपस्थिति रहेगी। दिशा समिति के माध्यम से जिले में संचालित केंद्र एवं राज्य शासन की विभिन्न विकास योजनाओं और कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की जाएगी।
बैठक में योजनाओं के क्रियान्वयन, विकास कार्यों की स्थिति, विभागीय समन्वय तथा जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होने की संभावना है। अधिकारियों द्वारा अपने-अपने विभागों से संबंधित योजनाओं और कार्यों की प्रगति की जानकारी समिति के समक्ष प्रस्तुत की जाएगी।
दिशा समिति का उद्देश्य केंद्र सरकार की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की निगरानी करने के साथ-साथ विकास कार्यों में जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है। आगामी बैठक को जिले के विकास कार्यों की समीक्षा और योजनाओं के जमीनी क्रियान्वयन के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

- आंधी-तूफान और मूसलाधार बारिश से रायगढ़ में हाहाकार, तीन जिलों की बिजली व्यवस्था चरमराई… - October 6, 2026
- अग्रसेन जयंती पर सारंगढ़ में उमंग-उत्साह का रंग, चार प्रतियोगिताओं में दिखी प्रतिभाओं की झलक… - October 6, 2026
- ज्योति पटेल के नेतृत्व में सारंगढ़-बिलाईगढ़ में भाजपा को मिली नई ऊर्जा- हरिनाथ खूंटे - October 6, 2026
