सारंगढ़-बिलाईगढ़, 22 अगस्त 2026। जिला मुख्यालय सारंगढ़ के कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में प्रत्येक मंगलवार को आयोजित होने वाला कलेक्टर जनदर्शन इस बार निर्धारित दिन के बजाय सोमवार 24 अगस्त को आयोजित किया जाएगा। प्रशासनिक कार्यक्रम में परिवर्तन के चलते मंगलवार के स्थान पर सोमवार को जनदर्शन रखा गया है।
जिला प्रशासन ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे सोमवार को आयोजित जनदर्शन में उपस्थित होकर अपनी समस्याओं, मांगों एवं शिकायतों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत करें। जनदर्शन आम नागरिकों को अपनी समस्याएं सीधे जिला प्रशासन के समक्ष रखने का महत्वपूर्ण माध्यम है।
जनदर्शन के दौरान कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू जिलेभर से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं एवं शिकायतें सुनेंगी। नागरिक अपनी विभिन्न समस्याओं से संबंधित आवेदन कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत कर सकेंगे। प्राप्त आवेदनों को संबंधित विभागों को भेजकर आवश्यक कार्रवाई और नियमानुसार निराकरण के निर्देश दिए जाएंगे।
जिला प्रशासन की ओर से नागरिकों से आग्रह किया गया है कि वे अपनी समस्या से संबंधित आवेदन एवं आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित तिथि पर जनदर्शन में उपस्थित हों, ताकि उनकी समस्याओं पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

- कैंसर को मात देकर सारंगढ़ की दिव्या बनीं ‘मिसेज सावन सुंदरी’ - August 22, 2026
- 25 अगस्त को होगी दिशा समिति की अहम बैठक, विकास कार्यों की होगी समीक्षा… - August 22, 2026
- सारंगढ़:कॉलेज प्रवेश की तारीख बढ़ी, अब 31 अगस्त तक मिलेगा दाखिला… - August 22, 2026
