सारंगढ़। भारत माता स्कूल, सालर में पुलिस द्वारा साइबर जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में स्कूल के करीब 400 छात्र-छात्राओं एवं 40 शिक्षकों ने सहभागिता की। इस दौरान थाना प्रभारी टीकाराम खटकर ने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को साइबर अपराध और ऑनलाइन फ्रॉड से बचने के महत्वपूर्ण उपायों की जानकारी दी।
थाना प्रभारी ने बताया कि अनजान लिंक पर क्लिक करने, ओटीपी साझा करने, फर्जी कॉल एवं मैसेज के झांसे में आने तथा सोशल मीडिया पर निजी जानकारी साझा करने से किस तरह साइबर ठगी का शिकार हुआ जा सकता है। उन्होंने सभी से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने “मैं साइबर अपराध से जागरूक हूं” का सेल्फी भी लिया और साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने का संकल्प लिया।
एसपी श्री सुनील शर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी टीकाराम खटकर द्वारा स्कूलों में लगातार चलाए जा रहे साइबर जागरूकता अभियान की सराहना की जा रही है। पुलिस की इस पहल से विद्यार्थियों में साइबर अपराध के प्रति जागरूकता बढ़ रही है और वे स्वयं के साथ-साथ अपने परिवार एवं समाज को भी ऑनलाइन ठगी से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।



- थाना प्रभारी टीकाराम खटकर की पहल से 440 विद्यार्थियों-शिक्षकों को मिली साइबर सुरक्षा की सीख… - August 22, 2026
- निर्जला या फलाहार, पहली बार कैसे रखें पुत्रदा एकादशी का व्रत? यहां दूर करें कंफ्यूजन… - August 22, 2026
- फेफड़ों में कैंसर होने के बावजूद क्यों नहीं दिखते लक्षण? डॉक्टर ने समझाया कारण…. - August 22, 2026
