सारंगढ़। पुलिस अधीक्षक श्री सुनील शर्मा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरेन्द्र पटेल तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्रीमती दीपिका मिंज के मार्गदर्शन में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ भटगांव पुलिस ने एक बार फिर प्रभावी कार्रवाई की है। थाना प्रभारी उप निरीक्षक शिवकुमार धारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम ठरकपुर एवं गदहभाठा में दबिश देकर अवैध रूप से महुआ शराब बिक्री के लिए ले जा रहे दो आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम ठरकपुर एवं गदहभाठा क्षेत्र में कुछ लोग अवैध रूप से हाथ भट्ठी से निर्मित महुआ शराब बिक्री के लिए लेकर जा रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी शिवकुमार धारी ने तत्काल पुलिस टीम को कार्रवाई के निर्देश दिए। टीम ने दोनों स्थानों पर घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ लिया।
पुलिस कार्रवाई के दौरान गरीब दास पिता दास, उम्र 45 वर्ष, निवासी ग्राम ठरकपुर, थाना भटगांव के कब्जे से 20 लीटर कच्ची महुआ शराब, जिसकी अनुमानित कीमत 4 हजार रुपये है, बरामद की गई। वहीं दूसरे आरोपी हलदर निराला पिता मंसाराम, उम्र 59 वर्ष, निवासी गदहभाठा, थाना भटगांव के कब्जे से 10 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब, जिसकी कीमत करीब 2 हजार रुपये बताई गई, जब्त की गई।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से कुल 30 लीटर अवैध महुआ शराब, जिसकी कुल अनुमानित कीमत 6 हजार रुपये है, गवाहों के समक्ष विधिवत जब्त की। दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई के बाद आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से माननीय न्यायालय के आदेश पर दोनों को न्यायिक रिमांड में उप जेल सारंगढ़ भेज दिया गया।

थाना प्रभारी के नेतृत्व में लगातार कार्रवाई
भटगांव थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ लगातार की जा रही कार्रवाई से शराब कोचियों में हड़कंप की स्थिति है। थाना प्रभारी उप निरीक्षक शिवकुमार धारी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा मुखबिर तंत्र को सक्रिय रखते हुए अवैध गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण संदेश गया है।
पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक शिवकुमार धारी, प्रउनि नवीन ठाकुर, प्रधान आरक्षक एकराम सिदार, प्रधान आरक्षक ताराचंद रातडे, आरक्षक रीना बघेल, मोहन कुमारी सहित समस्त थाना स्टाफ का विशेष योगदान रहा।
- थाना प्रभारी शिवकुमार धारी की सख्ती का असर, अवैध महुआ शराब के साथ दो शराब कोचिए गिरफ्तार… - August 20, 2026
- एसपी सुनील शर्मा के विजन से बदलेगी जिले मे सुरक्षा की तस्वीर..कपरतुंगा स्कूल में पुलिस की स्पेशल क्लास…चौकी प्रभारी खटकर की क्लास मे 188 छात्र-छात्राएं बने ‘साइबर वॉरियर’… - August 20, 2026
- थाना प्रभारी सुनीता नाग बंजारे की सख्त कार्रवाई, 50 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त—दो आरोपी गिरफ्तार… - August 20, 2026
