सारंगढ़। कोसीर थाना क्षेत्र के ग्राम लेधरा के अंबेडकर चौक के पास रास्ता रोककर मारपीट करने और गड़ासा लहराकर धमकाने का मामला सामने आया है। शिकायत पर कोसीर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार ग्राम डौकीजोर निवासी शिवम निराला ने शिकायत दर्ज कराई कि 31 जुलाई की रात वह अपने दो साथियों के साथ मोटरसाइकिल से मुड़वाभांठा जा रहा था। इसी दौरान लेधरा के अंबेडकर चौक के पास दीपक साहू और कृष्णा चौहान ने उनका रास्ता रोक लिया।
आरोप है कि दोनों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान दीपक साहू द्वारा गड़ासा लहराने का भी आरोप लगाया गया है। वहीं दोनों आरोपियों ने शिवम और उसके साथियों के साथ हाथ-मुक्का तथा ईंट से मारपीट की। घटना में शिवम सहित उसके दोनों साथियों को चोटें आईं।
शिकायत मिलने के बाद कोसीर पुलिस ने मामले की जांच करते हुए दोनों आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं एवं आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी दीपक साहू और कृष्णा चौहान को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

- आंधी-तूफान और मूसलाधार बारिश से रायगढ़ में हाहाकार, तीन जिलों की बिजली व्यवस्था चरमराई… - October 6, 2026
- अग्रसेन जयंती पर सारंगढ़ में उमंग-उत्साह का रंग, चार प्रतियोगिताओं में दिखी प्रतिभाओं की झलक… - October 6, 2026
- ज्योति पटेल के नेतृत्व में सारंगढ़-बिलाईगढ़ में भाजपा को मिली नई ऊर्जा- हरिनाथ खूंटे - October 6, 2026
