सारंगढ़। जिले में अवैध शराब, जुआ-सट्टा और अन्य आपराधिक गतिविधियों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा द्वारा दिए गए सख्त निर्देशों का असर लगातार देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरेन्द्र कुमार पटेल एवं एसडीओपी गोविन्द सिंह दीवान के मार्गदर्शन में थाना कोसीर पुलिस ने अवैध कच्ची महुआ शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
थाना प्रभारी सुनीता नाग बंजारे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम मुड़वाभाठा में दबिश देकर आरोपी के कब्जे से कुल 25 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 5 हजार रुपये बताई गई है।

मुखबिर की सूचना पर घर में दी दबिश
19 अगस्त 2026 को कोसीर पुलिस टीम क्षेत्र में पेट्रोलिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम मुड़वाभाठा निवासी एक व्यक्ति अपने घर में बिक्री के उद्देश्य से कच्ची महुआ शराब रखे हुए है। सूचना की तस्दीक के बाद पुलिस टीम ने तत्काल ग्राम मुड़वाभाठा में दबिश दी।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक सफेद रंग की 10 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक जरकिन में 10 लीटर, एक लाल रंग की 5 लीटर क्षमता वाली जरकिन में 5 लीटर तथा दो सफेद रंग की 5-5 लीटर क्षमता वाली जरकिन से 10 लीटर, इस प्रकार कुल 25 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की।
पुलिस ने शराब को गवाहों की मौजूदगी में विधिवत जब्त कर लिया। मामले में आरोपी मुकेश बंजारे, पिता देवराम बंजारे, उम्र 45 वर्ष, निवासी मुड़वाभाठा, थाना कोसीर, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के विरुद्ध धारा 34(2), 59(क) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर 19 अगस्त 2026 को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
एसपी के निर्देश पर लगातार कार्रवाई
जिले में अवैध शराब के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। एसपी सुनील शर्मा के निर्देश और वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में कोसीर पुलिस की यह कार्रवाई अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के लिए सख्त संदेश मानी जा रही है। थाना प्रभारी सुनीता नाग बंजारे के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मुखबिर सूचना पर दबिश देकर शराब जब्त करना पुलिस की सक्रियता को दर्शाता है।
इनकी रही सराहनीय भूमिका
पूरी कार्रवाई में एसडीओपी गोविन्द सिंह दीवान, थाना प्रभारी सुनीता नाग बंजारे, PSI उमाशंकर ठाकुर, प्रधान आरक्षक जयराम, महिला आरक्षक शकुंतला जायसवाल, नव आरक्षक मनीष पटेल, अनिकेत, पुरुषोत्तम यादव, दीपक कुमार एवं शेखर सिंह का विशेष योगदान रहा।
- आंधी-तूफान और मूसलाधार बारिश से रायगढ़ में हाहाकार, तीन जिलों की बिजली व्यवस्था चरमराई… - October 6, 2026
- अग्रसेन जयंती पर सारंगढ़ में उमंग-उत्साह का रंग, चार प्रतियोगिताओं में दिखी प्रतिभाओं की झलक… - October 6, 2026
- ज्योति पटेल के नेतृत्व में सारंगढ़-बिलाईगढ़ में भाजपा को मिली नई ऊर्जा- हरिनाथ खूंटे - October 6, 2026
