छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में वन विभाग की टीम को वन्यजीव तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. धौड़ाई रेंज के गायातापारा मार्ग के पास गश्त के दौरान वन विभाग ने तीन तस्करों को रंगे हाथ धर दबोचा.

आरोपियों के पास से एक वयस्क तेंदुए की पूरी खाल और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही दो मोटरसाइकिलें (CG-21/J-4096 और CG-21/J-0920) जब्त की गई हैं.
तलाशी में मिली 184 सेमी लंबी खाल
वन अधिकारियों के अनुसार, जब्त की गई तेंदुए की खाल 184 सेंटीमीटर लंबी और पूरी तरह सुरक्षित पाई गई है. खाल के आकार से स्पष्ट है कि यह किसी वयस्क तेंदुए की है.
मामले में गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार हुई है:
सोनूराम काचलाम (39 वर्ष), निवासी- छोटेडोंगर
पुनीत कुमार बघेल (32 वर्ष), निवासी- छोटेडोंगर
जमधर पोताई (50 वर्ष), निवासी- धौड़ाई
वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज
वन विभाग ने तीनों आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 की गंभीर धाराओं (धारा 9, 11, 39, 40(2), 44, 48(A), 49(A), 49(B), 50 और 51) के तहत मामला पंजीकृत किया है.
आरोपियों को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (CJM) नारायणपुर की अदालत में पेश किया गया, जहाँ से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. अपराध साबित होने पर तस्करों को अधिकतम 7 साल तक की सजा हो सकती है.
नेटवर्क की तलाश में जुटा विभाग
वन मंत्री केदार कश्यप के निर्देशों के तहत वन्यजीव अपराधों पर ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति अपनाई जा रही है. वन विभाग अब इस बात की गहनता से जांच कर रहा है कि तेंदुए का शिकार कहाँ किया गया था और इसकी खाल को किसे बेचा जाना था. इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश जारी है.
- सारंगढ़-बिलाईगढ़ के व्याख्याता भरत पटेल समेत पांच साहित्यकारों ने दी प्रस्तुति, उत्कृष्ट काव्य पाठ पर हुआ सम्मान… - October 2, 2026
- वैष्णव महासभा का रायपुर सम्मेलन मे युवा शक्ति पर जोर…प्रदेशभर के वैष्णव दिग्गजों का लगेगा जमावड़ा..चुनावी सरगर्मी के बीच तय होंगे संगठन के नए चेहरे और आगामी कार्यक्रम..निष्ठावान कार्यकर्ताओं को मिलेंगे अहम पद… - October 2, 2026
- ग्राम विकास में अब विज्ञान और सहभागिता का जोर… - October 1, 2026
