बरमकेला। हर घर तिरंगा अभियान के तहत विकासखंड बरमकेला के भाजपा मंडल लेंधरा में मंगलवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। राष्ट्रभक्ति और देशप्रेम के जज्बे से सराबोर इस यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लेंधरा के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
देशभक्ति गीतों, भारत माता के जयकारों और वीर सपूतों के स्मरण के बीच तिरंगा यात्रा की शुरुआत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर से हुई। हाथों में तिरंगा लेकर निकले विद्यार्थियों और कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह के साथ गांव के मुख्य मार्ग से होते हुए बीच बस्ती तक यात्रा निकाली। इस दौरान वातावरण देशभक्ति के नारों से गूंज उठा।
तिरंगा यात्रा का नेतृत्व भाजपा मंडल लेंधरा अध्यक्ष शारदा मालाकार, पूर्व मंडल अध्यक्ष भूतनाथ पटेल, महामंत्री दयाराम चौधरी एवं उपाध्यक्ष भोजराम पटेल ने किया। यात्रा में जिला पंचायत सदस्य एवं कृषि सभापति डॉ. अभिलाषा नायक तथा जिला पंचायत सदस्य सहोदरा सिदार की विशेष उपस्थिति रही।
आयोजन में भाजपा सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला मंत्री विलास सारथी, जिला प्रशिक्षण प्रमुख माधव पटेल, जिला सह-कोषाध्यक्ष नारायण प्रधान, महिला मोर्चा अध्यक्ष ललिता पटेल, पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष रामेश्वर पटेल, किसान मोर्चा महामंत्री दयाराम पटेल, कार्यालय मंत्री उत्तम कुमार पटेल, मंडल मंत्री ज्योति श्रीवास, भाजयुमो मंडल लेंधरा अध्यक्ष राकेश पटेल, महामंत्री गोविंद पटेल सहित संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
इसके अलावा भरत वर्मा, श्रवण पटेल, अभिराज पटेल, ओमप्रकाश पटेल, अजय चौहान सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने तिरंगा यात्रा में सहभागिता निभाई। पूरे आयोजन में राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान और देशभक्ति का उत्साह देखने को मिला। अभियान का उद्देश्य नागरिकों में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और राष्ट्रप्रेम की भावना को और मजबूत करना रहा।

- फ्लाई ऐश डंपिंग पर विधायक उत्तरी जांगड़े सख्त, कलेक्टर से तत्काल कार्रवाई की मांग… - September 25, 2026
- कनकबीरा में पुलिस का नया पहरा, नई चौकी से अपराध पर लगेगी लगाम… - September 25, 2026
- दो बेटियों की पढ़ाई को मिला संबल, नौनिहाल छात्रवृत्ति से खिली लक्ष्मीनारायण के परिवार की उम्मीद… - September 25, 2026
