सारंगढ़। सारंगढ़ के केशरवानी कैटर्स के संचालक एवं जय स्तंभ चौक दुर्गा समिति के प्रमुख स्तंभ विकेश केशरवानी का रायपुर में उपचार के दौरान दुखद निधन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन की खबर मिलते ही सारंगढ़ नगर में शोक की लहर दौड़ गई और सामाजिक, धार्मिक एवं व्यापारिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया।
स्वर्गीय विकेश केशरवानी अपने मिलनसार और सरल स्वभाव के लिए विशेष रूप से पहचाने जाते थे। सामाजिक कार्यों के साथ-साथ धार्मिक आयोजनों में उनकी सक्रिय भागीदारी रहती थी। जय स्तंभ चौक की दुर्गा पूजा समिति में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहती थी और वे दुर्गा पूजा आयोजन के प्रमुख स्तंभों में माने जाते थे। हर आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना और जरूरतमंदों की मदद के लिए सदैव आगे रहना उनकी पहचान थी।
उनके निधन पर ज्योति पटेल, संजय पांडे, सूरज तिवारी, विनोद भारद्वाज, भुवन मिश्रा, दीपक केजरीवाल, दिनेश धनानियां, निखिल केशरवानी, संतोष अग्रवाल, कमल अग्रवाल, गुलाबचंद बोंदिया एवं घनश्याम सुल्तानियां सहित व्यापारिक, सामाजिक और धार्मिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि विकेश केशरवानी का मिलनसार व्यक्तित्व और सामाजिक सरोकारों के प्रति समर्पण हमेशा याद किया जाएगा।
स्वर्गीय विकेश केशरवानी के निधन से न केवल उनके परिवार, बल्कि उनके परिचितों, मित्रों और सामाजिक संगठनों में भी गहरा शोक है। उनके निवास पर श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा रहा। नगर के गणमान्य नागरिकों सहित सती राणी दादी समिति की महिलाओं ने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
शोकाकुल लोगों ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा परिजनों को इस अपार एवं असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति दें।

- फ्लाई ऐश डंपिंग पर विधायक उत्तरी जांगड़े सख्त, कलेक्टर से तत्काल कार्रवाई की मांग… - September 25, 2026
- कनकबीरा में पुलिस का नया पहरा, नई चौकी से अपराध पर लगेगी लगाम… - September 25, 2026
- दो बेटियों की पढ़ाई को मिला संबल, नौनिहाल छात्रवृत्ति से खिली लक्ष्मीनारायण के परिवार की उम्मीद… - September 25, 2026
