सारंगढ़। जिले में अवैध शराब, जुआ, सट्टा और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों पर अंकुश लगाने पुलिस अधीक्षक श्री सुनील शर्मा के सख्त निर्देश का लगातार असर देखने को मिल रहा है। एसपी के निर्देश पर जिले में पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में सारंगढ़ थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शराब विक्रेता को गिरफ्तार किया है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमिषा पाण्डेय एवं एसडीओपी श्री गोविंद दीवान के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी सारंगढ़ श्री प्रमोद यादव के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम ने 9 अगस्त 2026 को मुखबिर की सूचना पर ग्राम चंदाई और दुर्गापाली के बीच नहरपार घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा।
पुलिस के अनुसार पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम चंदाई निवासी टुकेश्वर कुर्रे, दुर्गापाली की ओर से अवैध शराब लेकर पैदल चंदाई की ओर आ रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तत्काल बताए गए स्थान पर घेराबंदी की। कुछ ही देर में एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़कर पूछताछ की गई, जिसने अपना नाम टुकेश्वर कुर्रे पिता रामप्रसाद, निवासी चंदाई, थाना सारंगढ़, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ बताया।
तलाशी के दौरान उसके कब्जे में रखी प्लास्टिक बोरी के अंदर सफेद पन्नी में 25 लीटर अवैध शराब, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 5 हजार रुपये है, बरामद की गई। पुलिस ने शराब को गवाहों के समक्ष जब्त कर आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज करते हुए विधिवत गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
पुलिस की इस कार्रवाई से एक बार फिर स्पष्ट हुआ है कि जिले में अवैध गतिविधियों को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सख्त है। एसपी श्री सुनील शर्मा द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुरूप थाना स्तर पर भी लगातार कार्रवाई की जा रही है। थाना प्रभारी प्रमोद यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम की त्वरित कार्रवाई को क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
इस संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी सारंगढ़ प्रमोद यादव, PSI चंचल, प्रधान आरक्षक अर्जुन पटेल, आरक्षक संजय भारद्वाज, विमल जांगड़े सहित समस्त थाना स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

- घर पर सावन की नागपंचमी पर चंद्रकला बनाने की सरल विधि… - August 11, 2026
- ओरल सेक्स से बढ़ रहा है कैंसर का खतरा! नए शोध में हुआ खुलासा, तंबाकू से भी ज्यादा खतरनाक… - August 11, 2026
- 14 अगस्त को बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने आ रहे हैं ये सितारे! - August 11, 2026




