सारंगढ़। कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा सोमवार को कुटेला पहुंचे, जहां उन्होंने स्वर्गीय श्री अरुण गुड्डू यादव के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए शोकाकुल परिवार से मुलाकात की। मंत्री ने परिजनों को ढांढस बंधाया और इस कठिन समय में धैर्य बनाए रखने का आग्रह किया।
मंत्री टंकराम वर्मा ने दिवंगत आत्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें और शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति दें।
स्वर्गीय अरुण गुड्डू यादव के निधन की खबर से कुटेला सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने भी पहुंचकर दिवंगत को श्रद्धांजलि अर्पित की और परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
इस दौरान जिला भाजपा अध्यक्ष ज्योति पटेल, पूर्व भाजपा अध्यक्ष सुभाष जालान, पूर्व विधायक मनहर, भाजपा नेता भुवन मिश्रा, दुर्गा सिंह ठाकुर, स्वर्गीय अरुण यादव गुड्डू के छोटे भाई अजय यादव सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि दुख की इस घड़ी में सरकार, भारतीय जनता पार्टी और पूरा क्षेत्र शोकाकुल परिवार के साथ खड़ा है। उन्होंने परिवार को हर संभव सहयोग और संबल का भरोसा दिलाया।

- फ्लाई ऐश डंपिंग पर विधायक उत्तरी जांगड़े सख्त, कलेक्टर से तत्काल कार्रवाई की मांग… - September 25, 2026
- कनकबीरा में पुलिस का नया पहरा, नई चौकी से अपराध पर लगेगी लगाम… - September 25, 2026
- दो बेटियों की पढ़ाई को मिला संबल, नौनिहाल छात्रवृत्ति से खिली लक्ष्मीनारायण के परिवार की उम्मीद… - September 25, 2026
