सारंगढ़-बिलाईगढ़। स्वतंत्रता दिवस के महापर्व के पूर्व भारतीय जनता पार्टी द्वारा देशभक्ति और राष्ट्रभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से विभिन्न मंडलों एवं जिला मुख्यालयों में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में 11 अगस्त को सारंगढ़ जिला मुख्यालय एवं सारंगढ़ मंडल में प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी।
तिरंगा यात्रा की तैयारियों को लेकर भाजपा संगठन द्वारा लगातार तैयारियां की जा रही हैं। गत शनिवार को सरस्वती शिशु मंदिर में मंडल स्तरीय बैठक आयोजित कर यात्रा के रूट एवं आयोजन की रूपरेखा तय की गई।

भारत माता चौक से शुरू होगी यात्रा
तिरंगा यात्रा का शुभारंभ 11 अगस्त को दोपहर 2:30 बजे भारत माता चौक से होगा। यहां प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा द्वारा मां भारती की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। इसके बाद तिरंगा यात्रा आजाद चौक, नंदा चौक, सदर मार्ग और जय स्तंभ चौक होते हुए अटल परिसर पहुंचेगी।
अटल परिसर में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। इसके बाद यात्रा गायत्री मंदिर एवं सरस्वती शिशु मंदिर मार्ग से होते हुए वीरांगना कॉम्प्लेक्स पहुंचेगी, जहां रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ तिरंगा यात्रा का समापन होगा।
सामाजिक संगठनों को दिया जा रहा निमंत्रण
तिरंगा यात्रा को भव्य एवं सफल बनाने तथा इसमें आम नागरिकों की अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए भाजपा पदाधिकारी लगातार जनसंपर्क कर रहे हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय, मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश बानी, जिला उपाध्यक्ष मनोज जायसवाल, जिला कोषाध्यक्ष निखिल बानी, मंडल महामंत्री राजा गुप्ता, उपाध्यक्ष किशन गुप्ता, कोषाध्यक्ष अजय देवांगन सहित महिला मोर्चा, युवा मोर्चा एवं भाजपा के पदाधिकारी विभिन्न सामाजिक, स्वयंसेवी एवं व्यापारिक संगठनों के प्रमुखों, अधिवक्ता संघ, रेडक्रॉस सोसायटी तथा पत्रकार संगठनों से संपर्क कर उन्हें तिरंगा भेंटकर यात्रा में शामिल होने का निमंत्रण दे रहे हैं।
भाजपा नेताओं ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में तिरंगा यात्रा में शामिल होकर राष्ट्रभक्ति के इस आयोजन को भव्य और ऐतिहासिक बनाने में अपनी सहभागिता निभाएं।
उक्त जानकारी भाजपा नेता सूरज गुप्ता एवं मंडल मीडिया प्रभारी गोविन्द देवांगन ने दी।
- अब ATM से मिलेगा सरकारी राशन! छत्तीसगढ़ में नई सुविधा शुरू, लंबी कतारों से मिलेगी राहत… - August 10, 2026
- गेड़ी दौड़ से पूजा तक, क्यों खास है छत्तीसगढ़ का हरेली? - August 10, 2026
- नाबालिग को भगाकर रेप : पॉक्सो एक्ट में कोर्ट ने युवक को सुनाई 20 साल की सजा… - August 10, 2026




