सारंगढ़। स्थानीय अशोका पब्लिक स्कूल में शैक्षणिक सत्र 2026-27 का प्रथम पालक-शिक्षक सम्मेलन (PTM) 8 अगस्त को आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों के परीक्षा परिणाम घोषित किए गए और पालकों को उनके बच्चों की उत्तर पुस्तिकाओं का अवलोकन कराया गया।
PTM के दौरान शिक्षक और पालकों के बीच बच्चों की शैक्षणिक प्रगति को लेकर प्रत्यक्ष संवाद हुआ। शिक्षकों ने विद्यार्थियों की पढ़ाई, कक्षा में सहभागिता, अनुशासन और शैक्षणिक गतिविधियों से जुड़ी जानकारी पालकों के साथ साझा की। वहीं पालकों ने भी बच्चों की शिक्षा से संबंधित अपनी जिज्ञासाओं और सुझावों को शिक्षकों के समक्ष रखा।
विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, पालक-शिक्षक सम्मेलन का उद्देश्य विद्यार्थियों की शैक्षणिक गतिविधियों की नियमित समीक्षा के साथ उनकी कमियों को दूर करना और बेहतर प्रदर्शन के लिए आवश्यक मार्गदर्शन उपलब्ध कराना है। शिक्षक और पालकों के बीच निरंतर संवाद बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
इस PTM में कक्षा नर्सरी से लेकर कक्षा 12वीं तक के विद्यार्थियों एवं उनके पालकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। परीक्षा परिणाम और उत्तर पुस्तिकाओं के अवलोकन के माध्यम से पालकों को अपने बच्चों की शैक्षणिक स्थिति को समझने का अवसर मिला। सम्मेलन को विद्यार्थियों की बेहतर शैक्षणिक प्रगति की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना गया।

- छिंद में 21 वर्षीय युवक की नहर में तैरती मिली लाश..गले पर चोट के निशान से फैली सनसनी… - September 28, 2026
- महानदी ने लिया रौद्र रूप, बरेकेल में बढ़ा बाढ़ का खतरा, हसौद-सरसीवां मार्ग बंद… - September 28, 2026
- बैंक हड़ताल अचानक क्यों टल गई? क्या सरकार ने मान ली मांगें? - September 28, 2026
