सारंगढ़। ग्राम घौठला बड़े में दिवंगत पूर्व सरपंच देव नारायण पटेल एवं उनकी धर्मपत्नी स्व. सविता पटेल के दशगात्र एवं गंगभोज कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, कांग्रेस पदाधिकारियों, समाजसेवियों और ग्रामीणों ने पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान माहौल गमगीन रहा और उपस्थित लोगों ने दिवंगत दंपति की स्मृतियों को याद करते हुए उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
सारंगढ़ विधायक श्रीमती उत्तरी जांगड़े ने स्व. देव नारायण पटेल को याद करते हुए कहा कि वे बेहद मिलनसार और सहज स्वभाव के व्यक्ति थे। जब भी गांव में किसी कार्यक्रम में जाना होता था, उनके साथ बैठकर आत्मीयता से बातचीत होती थी। उनका निधन सभी के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में वे और उनके साथी परिवार के साथ खड़े हैं। बच्चों की पढ़ाई-लिखाई के साथ-साथ परिवार के सुख-दुख में हरसंभव सहयोग का भरोसा भी दिलाया।
चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव ने पटेल दंपति को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि यह घटना अत्यंत पीड़ादायक है। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में धैर्य रखने की कामना की।
वहीं बिलाईगढ़ विधायक श्रीमती कविता प्राण लहरे ने भी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि पटेल दंपति का अचानक चले जाना परिजनों के साथ-साथ पूरे समाज के लिए गहरी क्षति है। ऐसी अपूरणीय कमी को कभी पूरा नहीं किया जा सकता। उन्होंने परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी अजय बंजारे, पूर्व जिलाध्यक्ष अरुण मालाकार, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि राजीव ठाकुर, श्रीमती सरिता गोपाल, जिला कांग्रेस अध्यक्ष महिला कांग्रेस चिंता पटेल, तारा पटेल, जिला पंचायत सदस्य विनोद भारद्वाज, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामनाथ सिदार, राकेश पटेल, राजकमल अग्रवाल, बबलू बहिदार, अजीत मिश्रा, किशोर पटेल, सतीश श्रीवास सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, कांग्रेस पदाधिकारी, समाजसेवी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष रमेश खूंटे, जितेंद्र पुरैइन, रमेश पटेल, वरिष्ठ कांग्रेसी संपत पटेल, श्याम पटेल, दीनू नायक, लता जाटवर, गनपत जांगड़े, अजय बंजारे, अंबु पटेल, दिगंबर पटेल, हेमंत चंद्रा, राजेंद्र, तारकेश्वर टांडेल, निज स. चुरेंद्र लहरे सहित अनेक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और ग्रामीणों ने दिवंगत देव नारायण पटेल एवं स्व. सविता पटेल की पुण्य स्मृति में दो मिनट का मौन धारण किया तथा उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस दौरान सभी ने शोक संतप्त परिवार को संबल प्रदान करने और हर सुख-दुख में उनके साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया।

- महानदी ने लिया रौद्र रूप, बरेकेल में बढ़ा बाढ़ का खतरा, हसौद-सरसीवां मार्ग बंद… - September 28, 2026
- बैंक हड़ताल अचानक क्यों टल गई? क्या सरकार ने मान ली मांगें? - September 28, 2026
- विराट कोहली ने 55वां वनडे शतक जड़कर बनाए 10 रिकॉर्ड, सचिन के दो कीर्तिमान किए ध्वस्त और दो खतरे में डाले… - September 28, 2026
