सारंगढ़। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में जुआ-सट्टा जैसी अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में कोसीर थाना पुलिस ने ग्राम रीवांपार गौठान के पास सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे तीन आरोपियों को पकड़कर उनके कब्जे से 3,700 रुपये नगद और 52 पत्ती ताश बरामद की है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ अधिनियम की धारा 3(2) के तहत अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कोसीर थाना क्षेत्र के ग्राम रीवांपार गौठान के पास आम जगह पर कुछ लोगों के ताश के पत्तों के जरिए रुपये-पैसे की हार-जीत का जुआ खेलने की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई।
मौके पर पहुंचकर पुलिस टीम ने घेराबंदी की और जुआ खेल रहे लोगों को पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने जगदीश, ओमप्रकाश कुर्रे पिता बाबूलाल कुर्रे, उम्र 32 वर्ष, निवासी रीवांपार थाना कोसीर तथा सेतुकुमार सहनी पिता अधेराम सहनी, उम्र 30 वर्ष, निवासी कोतमा थाना सारंगढ़ को पकड़ा।
पुलिस ने मौके से जुआ खेलने में इस्तेमाल की जा रही 3,700 रुपये की नगद राशि और 52 पत्ती ताश बरामद कर जब्त की। इसके बाद आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की गई।

सार्वजनिक जगहों पर जुआ खेलने वालों को सख्त संदेश
कोसीर पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में जुआ खेलने वालों के बीच हड़कंप की स्थिति है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर जुआ-सट्टा अथवा अन्य अवैध गतिविधियों को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसी गतिविधियों की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस की लगातार सक्रियता और धरपकड़ से क्षेत्र में संचालित अवैध जुआ गतिविधियों पर अंकुश लगाने की उम्मीद है। पुलिस ने लोगों से भी अपील की है कि क्षेत्र में जुआ-सट्टा जैसी गतिविधियों की जानकारी मिलने पर पुलिस को इसकी सूचना दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
