चांपा। जिला जांजगीर-चांपा के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल तूर्रीधाम में बरपाली चौक, डागा कॉलोनी, स्टेशन रोड चांपा निवासी ऐरन-अग्रवाल परिवार ने पहुंचकर भगवान डमरूधर महादेव का दर्शन-पूजन किया। परिवार ने विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।
रोशन लाल हार्डवेयर स्टोर्स से जुड़े कमला देवी अग्रवाल, अजय, मधु, लक्ष्य, अंशिका ऐरन-अग्रवाल सहित परिवार के सदस्यों ने सपरिवार तूर्रीधाम पहुंचकर दर्शन लाभ लिया। इस दौरान पूरा परिवार भक्ति और श्रद्धा में लीन नजर आया। मंदिर परिसर में ‘बम भोले’ के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा।
परिवार के सदस्यों ने कहा कि तूर्रीधाम की यात्रा उनके लिए आध्यात्मिक रूप से बेहद सुखद और यादगार अनुभव रही। भगवान डमरूधर महादेव के दर्शन से मन को शांति और आत्मिक संतुष्टि की अनुभूति हुई। उन्होंने भगवान शिव से परिवार सहित सभी श्रद्धालुओं पर अपनी कृपा बनाए रखने की प्रार्थना की।

आस्था और शांति का संगम है तूर्रीधाम
तूर्रीधाम श्रद्धालुओं के लिए आस्था और आध्यात्मिक शांति का महत्वपूर्ण केंद्र माना जाता है। यहां पहुंचकर भक्त भगवान महादेव के दर्शन कर अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति और सुख-समृद्धि की कामना करते हैं। धार्मिक वातावरण और प्राकृतिक परिवेश श्रद्धालुओं को विशेष आध्यात्मिक अनुभूति प्रदान करता है।
ऐरन-अग्रवाल परिवार ने सभी शिवभक्तों से तूर्रीधाम पहुंचकर भगवान डमरूधर महादेव के दर्शन करने और उनका आशीर्वाद प्राप्त करने का आह्वान किया। परिवार ने कहा— “बम भोले, हर हर महादेव! भगवान डमरूधर महादेव की कृपा सभी पर बनी रहे।”
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
