बिलाईगढ़। पेड्रावन–सरधाभाठा–बालपुर सड़क मार्ग की जर्जर हालत अब क्षेत्र के हजारों ग्रामीणों के लिए परेशानी ही नहीं, बल्कि जान का खतरा बन चुकी है। वर्षों से मरम्मत की बाट जोह रही इस सड़क पर जगह-जगह बने बड़े-बड़े गड्ढों और उखड़े डामर ने आवागमन को बेहद मुश्किल बना दिया है। बरसात के दौरान हालात और भी बदतर हो गए हैं। सड़क पर कीचड़ और जलभराव के कारण दोपहिया वाहन चलाना तो दूर, पैदल निकलना भी किसी जोखिम से कम नहीं है।
ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है। कई स्थानों पर गहरे गड्ढों में पानी भर जाने से वाहन चालकों को गड्ढों का अंदाजा तक नहीं लग पाता, जिससे आए दिन लोग गिरकर घायल हो रहे हैं। स्कूली बच्चों, किसानों, महिलाओं और मरीजों को सबसे अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
क्षेत्रवासियों का आरोप है कि सड़क की मरम्मत के लिए कई बार लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन अब तक केवल आश्वासन ही मिला है। विभाग की उदासीनता के कारण पेड्रावन, सरधाभाठा, बालपुर सहित आसपास के गांवों के हजारों लोग प्रतिदिन जान जोखिम में डालकर इस मार्ग से सफर करने को मजबूर हैं।
ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि सड़क की तत्काल मरम्मत कराकर नए सिरे से डामरीकरण कराया जाए। उनका कहना है कि यदि समय रहते सड़क की हालत नहीं सुधारी गई तो किसी भी दिन बड़ा हादसा हो सकता है, जिसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी।

- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
