सारंगढ़। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सामाजिक समरसता अभियान के तहत संत रविदास महाराज कलश यात्रा का सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में आगमन पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री ज्योति पटेल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं एवं आमजनों ने भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया।
राजधानी रायपुर में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री के हाथों प्रदाय किए गए इस पवित्र कलश का जिले की सीमा में प्रवेश करते ही जोरदार अभिनंदन किया गया। जिलाध्यक्ष श्री ज्योति पटेल की उपस्थिति में कलगीडीपा में आसपास के ग्रामीणों ने गाजे-बाजे के साथ अगवानी की, वहीं दानसरा में भजन-कीर्तन मंडली के साथ श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके पश्चात सारंगढ़ के भारत माता चौक पर भारी जनसैलाब ने कलश यात्रा का भव्य स्वागत किया। यात्रा के उपरांत पवित्र कलश को खगेश्वरनाथ मंदिर में दर्शन एवं पूजा-अर्चना हेतु स्थापित किया गया।

20 फरवरी तक चलेगा सामाजिक समरसता अभियान: ज्योति पटेल
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष श्री ज्योति पटेल ने बताया कि संत रविदास जी का जीवन सामाजिक समरसता, सद्भाव और समानता का संदेश देता है। यह अभियान 16 अगस्त से प्रारम्भ होकर 20 फरवरी तक चलेगा। अभियान के अंतर्गत
कलश को जिले के प्रत्येक मंडल, गांव और प्रमुख मंदिरों तक ले जाया जाएगा।
गांव-गांव में संत रविदास जी के कलश की पवित्र मिट्टी का उपयोग कर तुलसी के पौधे रोपे जाएंगे।
छात्रावास संपर्क, साधु-संतों एवं विशिष्ट जनों से भेंट कर समरसता का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।
इस अवसर पर अभियान संयोजक श्री द्वारिका साहू (महामंत्री), भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री जगन्नाथ पाणिग्रही,जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय भूषण पाण्डेय, भाजपा जिलाउपाध्यक्ष श्री मनोहर पटेल
जिला प्रवक्ता श्री भुवन मिश्रा, श्री जगन्नाथ केशरवानी,अजा मोर्चा प्रदेश महामंत्री श्री हरिनाथ खूंटे, श्री जय बानी (मंडल अध्यक्ष), श्री दुर्गा सिंह ठाकुर,श्री मनोज मिश्रा, श्री प्रकाश अग्रवाल, श्री योगेश्वर पटेल (सालर मल्दा मंडल अध्यक्ष),श्री सतीश शर्मा एवं श्री झाड़ू लाल साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, युवा मोर्चा व अन्य मोर्चों के कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।



- वृंदावन में राष्ट्रीय वैष्णव (च.सं.) संयुक्त महासम्मेलन-2027 की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक संपन्न - August 5, 2026
- भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योति पटेल के नेतृत्व में संत रविदास कलश यात्रा का सारंगढ़ में हुआ भव्य स्वागत…कलगीडीपा, दानसरा व भारत माता चौक पर उमड़ी भीड़..खड़गेश्वरनाथ मंदिर में कलश हुआ स्थापित.. - August 5, 2026
- काजोल के करियर का सबसे मुश्किल रोल, विलेन बनकर बनाया था बड़ा रिकॉर्ड.. - August 5, 2026




