सारंगढ़। पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा के कुशल नेतृत्व और सड़क सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की कार्यशैली का असर अब जिले में स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगा है। यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से यातायात सेल द्वारा लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत बिना परमिट वाहन संचालन, ओवरलोडिंग तथा विशेष रूप से नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने के मामलों में सख्त कार्रवाई की जा रही है।
सघन जांच अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करते पाए गए 5 पिकअप वाहनों के खिलाफ मोटरयान अधिनियम की धारा 66/192A के तहत कार्रवाई करते हुए 25 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। वहीं वाहन चलाते पकड़े गए 2 नाबालिग स्कूली बच्चों के मामलों में उनके अभिभावकों के विरुद्ध मोटरयान अधिनियम की धारा 4/181 एवं 5/180 के तहत 4 हजार रुपये की चालानी कार्रवाई की गई।
पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा के निर्देश पर जिले में लगातार चलाए जा रहे जागरूकता एवं प्रवर्तन अभियान का सकारात्मक असर देखने को मिल रहा है। पहले की तुलना में अब नाबालिग बच्चों द्वारा वाहन चलाने की घटनाओं में उल्लेखनीय कमी आई है। साथ ही बड़ी संख्या में अभिभावक स्वयं अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने और लेने पहुंच रहे हैं, जो सड़क सुरक्षा के प्रति बढ़ती जागरूकता का प्रमाण है।
यातायात सेल, जिला सारंगढ़ ने आम नागरिकों से अपील की है कि 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को किसी भी परिस्थिति में वाहन चलाने न दें, यातायात नियमों का पूर्ण पालन करें और सुरक्षित एवं जिम्मेदार समाज के निर्माण में अपनी भागीदारी निभाएं।

- मत्स्य पालकों के लिए खुशखबरी: 5 लाख का मुफ्त बीमा, 60% तक अनुदान का लाभ.. - August 5, 2026
- आजादी के 77 साल बाद भी ‘अंतिम विदाई’ को तरसता फर्सवानी..खुले आसमान के नीचे सुलगती चिताएं..तालाब की मेढ़ पर भीगते शव देख छलका ग्रामीणों का दर्द.. - August 5, 2026
- सारंगढ़:यूसीसी पर जनता से मांगे सुझाव, 15 अक्टूबर तक भेजें अपनी राय… - August 5, 2026




