दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने के लिए भारतीय क्रिकेट टीम श्रीलंका पहुंच चुकी है। दोपहर को सभी खिलाड़ी श्रीलंका के लिए रवाना हुए और कुछ ही घंटों में पहुंच गए। पांच बजे के करीब श्रीलंका क्रिकेट ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भारतीय क्रिकेटरों के स्वागत की तस्वीरें साझा की जिससे यह साफ हो गया कि टीम इंडिया श्रीलंका की सरजमीं पर कदम रख चुकी है।

शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी। यह टेस्ट मैच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से बहुत महत्वपूर्ण होंगे। 15 अगस्त से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज से पहले 3 दिनों का अभ्यास मैच 7 से 9 अगस्त के बीच खेला जाएगा, जो एक तरह से भारतीय टीम का वार्मअप मैच होगा। यह मैच श्रीलंका इलेवन के खिलाफ भारतीय टीम खेलेगी। मुकाबले से पता चल जाएगा कि भारतीय टीम श्रीलंका में टेस्ट खेलने के लिए कितनी तैयार है। भारत आखिरी बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप साइकल का मैच दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपनी सरजमीं पर खेला था, जहां उसे 2-0 से क्लीन स्वीप होना पड़ा था। यह सीरीज 2025 में खेली गई थी। 2026 में यह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से पहली टेस्ट सीरीज होगी।
इंग्लैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैचों के लिए भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने पहले ही 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी थी। हालांकि, जसप्रीत बुमराह के चयन को सब्जेट टू फिटनेस बयाया था। कुछ दिनों बाद खबर आई कि जसप्रीत बुमराह श्रीलंका सीरीज के लिए फिट नहीं हैं। उनके स्थान पर बीसीसीआई ने जम्मू- कश्मीर के युवा तेज गेंदबाज आकिब नबी डार को टीम में शामिल किया है। आकिब ने रणजी ट्रॉफी के पिछले दो सीजन में रिकॉर्ड 104 विकेट हासिल किए हैं। भारतीय टीम में मध्य प्रदेश के ऑलराउंडर सारांश जैन भी शामिल किए गए हैं। 32 वर्षीय सारांश को लंबे समय के इंतजार के बाद उनकी मेहनत का फल मिला है और वे इंग्लैंड में भारतीय टीम के लिए डेब्यू कर सकते हैं।
श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का अपडेटेड स्क्वॉड
शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), यशस्वी जयसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), साई सुदर्शन*, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन, आकिब नबी डार।
इस दिन से शुरू होंगे मुकाबले
बता दें कि भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मैच 15 से 19 अगस्त के बीच पहला टेस्ट मैच खेला जाएगा, इसके बाद दूसरा टेस्ट मैच 23 से 27 अगस्त के बीच होगा। 7 से 9 अगस्त के बीच तीन दिवसीय अभ्यास मैच दोनों टीमें खेलेंगी। पहले यह अभ्यास मैच चार दिनों का था, लेकिन अब इसे कम करके तीन दिन कर दिया गया है।
- काजोल के करियर का सबसे मुश्किल रोल, विलेन बनकर बनाया था बड़ा रिकॉर्ड.. - August 5, 2026
- टेस्ट सीरीज खेलने के लिए श्रीलंका पहुंची भारतीय टीम, दो दिन बाद फील्ड में उतरेंगे ‘गिल एंड कपंनी के शेर’ - August 5, 2026
- हाथ-पैर बांध किशोरी से जंगल में सामूहिक दुष्कर्म, रेलवे ट्रैक पर गर्दन रखकर मारने की कोशिश… - August 5, 2026




