बिलाईगढ़। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुए कायरतापूर्ण आतंकी हमले में जान गंवाने वाले बिलाईगढ़ विकासखंड के ग्राम छुईहा निवासी मजदूर स्व. भूपेन्द्र भैना के परिजनों से विधायक कविता प्राण लहरें ने उनके निवास पहुंचकर मुलाकात की और गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए परिवार को ढांढस बंधाया।
इस दौरान विधायक कविता प्राण लहरें ने शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि यह दुःख शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि इस कठिन घड़ी में पूरा कांग्रेस परिवार पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है और हर संभव सहयोग के लिए तत्पर रहेगा।
विधायक ने राज्य एवं केंद्र सरकार से मांग करते हुए कहा कि आतंकी हमले में मृत स्व. भूपेन्द्र भैना के परिवार को ₹1 करोड़ की आर्थिक सहायता प्रदान की जाए, ताकि इस विपरीत परिस्थिति में परिवार को आर्थिक संबल मिल सके। उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ पूरा देश एकजुट है और ऐसे कायराना हमलों के दोषियों के विरुद्ध कठोर से कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए।
अंत में विधायक ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। उन्होंने कहा कि स्व. भूपेन्द्र भैना का बलिदान देश कभी नहीं भूलेगा और पीड़ित परिवार को हरसंभव न्याय एवं सहायता मिलनी चाहिए।

- “मां” की मौत का दर्द लेकर इंसाफ की तलाश में दर-दर भटकता बेटा!अब सिर्फ सारंगढ़ एसपी सुनील शर्मा से न्याय की उम्मीद..जमीन विवाद के बाद बुजुर्ग मां की मौत से टूटा परिवार…दोषियों पर जल्द कार्रवाई की लगाई गुहार.. - September 19, 2026
- सारंगढ़ में शिक्षा की राह लौटे बच्चे, सेवा संकल्प ने जगाई नई उम्मीद… - September 19, 2026
- सारंगढ़ में सेवा संकल्प का असर, छूटी पढ़ाई फिर शुरू; बच्चों ने बुना सुनहरा भविष्य… - September 19, 2026
