रायगढ़। जिला पुलिस कार्यालय रायगढ़ में आयोजित सेवा सम्मान समारोह में 34 वर्षों की गौरवपूर्ण, अनुशासित एवं समर्पित पुलिस सेवा पूर्ण करने पर सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) राम सजीवन वर्मा को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। समारोह में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने विभाग की ओर से श्री वर्मा को सम्मानित करते हुए उनकी कर्तव्यनिष्ठ सेवाओं की सराहना की और स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम का संचालन रक्षित निरीक्षक अमित सिंह ने किया। उन्होंने बताया कि श्री वर्मा मूलतः मध्यप्रदेश के रीवा निवासी हैं और 3 फरवरी 1994 को तत्कालीन बिलासपुर जिले में आरक्षक के पद पर पुलिस सेवा में शामिल हुए थे। उत्कृष्ट कार्यशैली और समर्पण के चलते उन्हें समय-समय पर पदोन्नति मिली। उन्होंने बिलासपुर, कोरबा और रायगढ़ जिले में विभिन्न महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया। वर्ष 2022 में सहायक उप निरीक्षक पद पर पदोन्नत होने के बाद उन्होंने रायगढ़ जिले में सेवाएं दीं। घरघोड़ा थाना में उनका कार्यकाल उल्लेखनीय रहा, जबकि सेवानिवृत्ति के समय वे थाना धरमजयगढ़ में पदस्थ थे।
समारोह में श्री राम सजीवन वर्मा ने अपने 34 वर्षों के सेवाकाल के अनुभव, पारिवारिक जीवन और पुलिस सेवा से जुड़े कई प्रेरणादायक एवं भावुक संस्मरण साझा किए। उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनकी सरल कार्यशैली, सौम्य व्यवहार और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए भावभीनी विदाई दी तथा उनके सुखद और सफल जीवन की कामना की।


- 25 करोड़ बच्चों के सपनों को पंख देने का सेवा संकल्प..शिक्षा, प्रतिभा और समान अवसरों से गढ़ेंगे भारत का उज्ज्वलभविष्य : डीईओ एल.एन. पटेल… - September 17, 2026
- महेश यादव की रानीसागर तालाब में तैरती मिली लाश, महराजपुर गांव में शोक… - September 17, 2026
- जनपद पंचायत संघ की प्रदेश कार्यकारिणी में ममता राजीव सिंह को बड़ी जिम्मेदारी, बनीं प्रदेश उपाध्यक्ष,वीरेंद्र साहू प्रदेश अध्यक्ष… - September 17, 2026
