सारंगढ़। सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता और बुनियादी व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय ने अपने निर्वाचन क्षेत्र के शासकीय हाईस्कूल दानसरा का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय की साफ-सफाई, विद्यार्थियों की उपस्थिति, पठन-पाठन व्यवस्था तथा शिक्षा की गुणवत्ता का बारीकी से अवलोकन किया।
निरीक्षण के दौरान जिपं अध्यक्ष सीधे कक्षाओं में पहुंचे और विद्यार्थियों से संवाद कर उनके शैक्षणिक स्तर का आकलन किया। उन्होंने पाठ्यक्रम से जुड़े विभिन्न प्रश्न पूछकर बच्चों की तैयारी परखी तथा शिक्षकों द्वारा कराए जा रहे अध्ययन-अध्यापन की गुणवत्ता का भी मूल्यांकन किया। विद्यालय की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए उन्होंने आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
संजय भूषण पाण्डेय ने शिक्षकों और विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। सरकार की मंशा के अनुरूप सभी को अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करना चाहिए ताकि विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा का वातावरण मिल सके।
उन्होंने संस्था प्रमुख से कहा कि किसी भी विद्यालय की सफलता वहां के शिक्षकों की सकारात्मक सोच, अनुशासन और कार्य के प्रति समर्पण पर निर्भर करती है। साथ ही उन्होंने सरकार की विभिन्न छात्रहितैषी योजनाओं की जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि सभी पात्र विद्यार्थियों को शासन की योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराया जाए, जिससे शिक्षा के क्षेत्र में कोई भी छात्र वंचित न रहे।

- “मां” की मौत का दर्द लेकर इंसाफ की तलाश में दर-दर भटकता बेटा!अब सिर्फ सारंगढ़ एसपी सुनील शर्मा से न्याय की उम्मीद..जमीन विवाद के बाद बुजुर्ग मां की मौत से टूटा परिवार…दोषियों पर जल्द कार्रवाई की लगाई गुहार.. - September 19, 2026
- सारंगढ़ में शिक्षा की राह लौटे बच्चे, सेवा संकल्प ने जगाई नई उम्मीद… - September 19, 2026
- सारंगढ़ में सेवा संकल्प का असर, छूटी पढ़ाई फिर शुरू; बच्चों ने बुना सुनहरा भविष्य… - September 19, 2026
