सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर यातायात पुलिस ने नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने के खिलाफ सख्त अभियान चलाते हुए तीन दिनों में बड़ी कार्रवाई की। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर अशोका पब्लिक स्कूल एवं स्वामी आत्मानंद विद्यालय के छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया, जिसमें कुल 52 प्रकरण दर्ज कर ₹84 हजार का जुर्माना लगाया गया। साथ ही मोटरयान अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई भी की गई।
अभियान के पहले दिन 20, दूसरे दिन 22 और तीसरे दिन 10 प्रकरण बनाए गए। कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम ने न केवल नियमों का उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना लगाया, बल्कि छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया।
यातायात पुलिस ने समझाइश देते हुए कहा कि 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को किसी भी परिस्थिति में वाहन चलाने की अनुमति न दें। बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाना कानून का उल्लंघन होने के साथ-साथ गंभीर सड़क दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण भी बनता है।
पुलिस ने सभी अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को बिना लाइसेंस वाहन उपलब्ध न कराएं तथा उन्हें यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करें। सड़क सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए इस प्रकार की जागरूकता एवं प्रवर्तन कार्रवाई जिले में आगे भी लगातार जारी रखने की बात कही गई।

- “मां” की मौत का दर्द लेकर इंसाफ की तलाश में दर-दर भटकता बेटा!अब सिर्फ सारंगढ़ एसपी सुनील शर्मा से न्याय की उम्मीद..जमीन विवाद के बाद बुजुर्ग मां की मौत से टूटा परिवार…दोषियों पर जल्द कार्रवाई की लगाई गुहार.. - September 19, 2026
- सारंगढ़ में शिक्षा की राह लौटे बच्चे, सेवा संकल्प ने जगाई नई उम्मीद… - September 19, 2026
- सारंगढ़ में सेवा संकल्प का असर, छूटी पढ़ाई फिर शुरू; बच्चों ने बुना सुनहरा भविष्य… - September 19, 2026
