सारंगढ़। नगरपालिका परिषद सारंगढ़ ने नगर को प्लास्टिक मुक्त बनाने की दिशा में सिंगल यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ सख्त अभियान चलाते हुए शहर के प्रमुख बाजारों, होटल, रेस्टोरेंट, किराना दुकानों और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का संयुक्त निरीक्षण किया। अभियान के दौरान प्रतिबंधित प्लास्टिक सामग्री का उपयोग और बिक्री करने वाले प्रतिष्ठानों पर चालानी कार्रवाई करते हुए जुर्माना वसूला गया।
निरीक्षण के दौरान नगर पालिका की टीम ने व्यापारियों को प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन नियमों की जानकारी देते हुए शासन द्वारा प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक के उपयोग, भंडारण और विक्रय पर पूर्ण रोक की जानकारी दी। अधिकारियों ने दुकानदारों को भविष्य में नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत देते हुए कपड़े, जूट और अन्य पर्यावरण-अनुकूल विकल्प अपनाने के लिए प्रेरित किया।
नगरपालिका ने स्पष्ट किया कि सिंगल यूज़ प्लास्टिक के नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी लगातार अभियान चलाकर नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। व्यापारियों को चेतावनी दी गई कि प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग या बिक्री दोबारा पाए जाने पर सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
नगरपालिका परिषद ने आम नागरिकों से भी प्लास्टिक मुक्त सारंगढ़ के निर्माण में सहयोग करने की अपील की है। वहीं पशुधन विकास विभाग ने भी चिंता जताई है कि सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर फेंके गए प्लास्टिक युक्त खाद्य पदार्थ खाने से बड़ी संख्या में गौवंश सहित अन्य मवेशियों की जान जा रही है। ऐसे में प्लास्टिक का उपयोग बंद करना न केवल पर्यावरण संरक्षण बल्कि पशुओं के जीवन की सुरक्षा के लिए भी बेहद आवश्यक है। नगर पालिका ने नागरिकों से जिम्मेदार व्यवहार अपनाते हुए स्वच्छ, सुरक्षित और प्लास्टिक मुक्त सारंगढ़ के निर्माण में सहभागी बनने का आग्रह किया।

- “मां” की मौत का दर्द लेकर इंसाफ की तलाश में दर-दर भटकता बेटा!अब सिर्फ सारंगढ़ एसपी सुनील शर्मा से न्याय की उम्मीद..जमीन विवाद के बाद बुजुर्ग मां की मौत से टूटा परिवार…दोषियों पर जल्द कार्रवाई की लगाई गुहार.. - September 19, 2026
- सारंगढ़ में शिक्षा की राह लौटे बच्चे, सेवा संकल्प ने जगाई नई उम्मीद… - September 19, 2026
- सारंगढ़ में सेवा संकल्प का असर, छूटी पढ़ाई फिर शुरू; बच्चों ने बुना सुनहरा भविष्य… - September 19, 2026
