सारंगढ़-बिलाईगढ़, 28 जुलाई 2026। जिले में टीबी मुक्त भारत अभियान को नई मजबूती मिली है। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू की उपस्थिति में एसडीएम उमेश साहू एवं जिला खाद्य अधिकारी गणेश कुर्रे ने ‘निक्षय मित्र’ बनकर टीबी मरीजों की जिम्मेदारी उठाई। दोनों अधिकारी उपचाररत मरीजों को छह माह तक प्रति माह ₹500 (कुल ₹3,000) की पोषण सहायता प्रदान करेंगे, जिससे मरीजों को बेहतर उपचार और पौष्टिक आहार मिल सके।
कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के मार्गदर्शन में जिले में अधिक से अधिक ‘निक्षय मित्र’ बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पुष्पेंद्र वैष्णव के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग टीबी मरीजों की पहचान, समय पर उपचार और पोषण सहायता सुनिश्चित करने के लिए लगातार कार्य कर रहा है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार वर्ष 2026 में अब तक जिले के 305 से अधिक टीबी मरीजों के लिए ‘निक्षय मित्र’ बनाए जा चुके हैं। इस पहल से मरीजों को पौष्टिक आहार उपलब्ध होने के साथ उनका मनोबल भी बढ़ रहा है, जिससे उपचार के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं।
भारत सरकार की निक्षय पोषण योजना के तहत टीबी मरीजों को उपचार अवधि में पोषण सहायता प्रदान की जाती है। वहीं ‘निक्षय मित्र’ पहल के माध्यम से समाज के सक्षम व्यक्ति, अधिकारी एवं संस्थाएं स्वेच्छा से मरीजों को गोद लेकर उन्हें पोषण किट और आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराते हैं।
जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग ने जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों से भी अधिक से अधिक संख्या में ‘निक्षय मित्र’ बनकर टीबी उन्मूलन अभियान में सहभागिता निभाने की अपील की है। प्रशासन का लक्ष्य सारंगढ़-बिलाईगढ़ को जल्द से जल्द टीबी मुक्त जिला बनाना है।



- एमपी की ‘सख्ती’ का दिखा दम! एसपी सुनील शर्मा के नेतृत्व में गांजा तस्करों पर बड़ा प्रहार, 40 किलो गांजा समेत ₹28.60 लाख की संपत्ति जब्त… - September 13, 2026
- अवकाश के बाद हॉस्टल लौटा ही नहीं था अश्वनी!..के.पी. स्कूल बंधापाली के पुख्ता रिकॉर्ड्स ने खारिज किए लापरवाही के आरोप…अब जांच के घेरे में अज्ञात कॉल और खरसिया कनेक्शन.. - September 13, 2026
- गांजा तस्करों पर सरिया पुलिस का शिकंजा, थाना प्रभारी की मुस्तैदी से 10.761 किलो गांजा बरामद… - September 13, 2026
