बिलाईगढ़। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से कान्य कुब्ज युवा संगिनी समिति ने वर्षा ऋतु की शुरुआत के साथ अपने वार्षिक वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ किया। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी समिति ने ग्राम पहदा में पहुंचकर ग्रामवासियों के सहयोग से विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया।
समिति की अध्यक्ष श्रीमती गायत्री शुक्ला एवं संरक्षिका डॉ. प्रभा शुक्ला के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान के दौरान नीम, पीपल, बरगद सहित कई फलदार एवं छायादार पौधे लगाए गए। समिति का मानना है कि आज लगाए गए ये पौधे भविष्य में विशाल वृक्ष बनकर पर्यावरण को शुद्ध करेंगे, ग्रामीणों को छाया प्रदान करेंगे और स्वच्छ हवा के प्रवाह में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
इस अवसर पर समिति की संरक्षिका डॉ. प्रभा शुक्ला ने ग्रामीणों को वृक्षों के महत्व, पर्यावरण संरक्षण में उनकी भूमिका तथा पौधों से होने वाले स्वास्थ्य एवं सामाजिक लाभों की जानकारी दी। उन्होंने सभी से पौधों की नियमित देखभाल करने और अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का आह्वान किया।
समिति के सदस्यों ने बताया कि हर वर्ष वर्षा ऋतु के दौरान कम से कम 100 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसे जनसहभागिता के माध्यम से पूरा किया जाएगा। उनका उद्देश्य केवल पौधे लगाना ही नहीं, बल्कि उन्हें सुरक्षित रखकर विकसित करना भी है।
वृक्षारोपण कार्यक्रम में अध्यक्ष श्रीमती गायत्री शुक्ला, संरक्षिका डॉ. प्रभा शुक्ला, दीप्ति मिश्रा, अर्चना त्रिवेदी, नम्रता शुक्ला, श्रद्धा दुबे, रानी वाजपेयी, स्वाती मिश्रा, प्रीति वाजपेयी, गुड्डन तिवारी, मीनाक्षी तिवारी, प्रतिमा तिवारी, लीना वाजपेयी, पूनम तिवारी, आशी मिश्रा, श्रेया त्रिवेदी, शीला दीक्षित, गौरी शुक्ला एवं संध्या वाजपेयी सहित समिति के अनेक सदस्य और ग्रामवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संदेश दिया।

- अवकाश के बाद हॉस्टल लौटा ही नहीं था अश्वनी!..के.पी. स्कूल बंधापाली के पुख्ता रिकॉर्ड्स ने खारिज किए लापरवाही के आरोप…अब जांच के घेरे में अज्ञात कॉल और खरसिया कनेक्शन.. - September 13, 2026
- गांजा तस्करों पर सरिया पुलिस का शिकंजा, थाना प्रभारी की मुस्तैदी से 10.761 किलो गांजा बरामद… - September 13, 2026
- भादी अमावस्या पर दादी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब… - September 13, 2026
