सारंगढ़-बिलाईगढ़, 28 जुलाई 2026। एकीकृत बाल विकास परियोजना बरमकेला के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र के आंगनबाड़ी सहायिका पदों पर भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ाते हुए छोटे आमाकोनी, मुंगलीपाली एवं मेहरपारा आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए अनंतिम मूल्यांकन पत्रक जारी कर दिया गया है। जिन अभ्यर्थी आवेदिकाओं को मूल्यांकन संबंधी किसी प्रकार की आपत्ति या दावा प्रस्तुत करना है, वे 29 जुलाई 2026 तक केवल ऑनलाइन माध्यम से अपना दावा-आपत्ति दर्ज करा सकती हैं।
विभागीय जानकारी के अनुसार, इन रिक्त पदों की पूर्ति के लिए पूर्व में ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे। प्राप्त आवेदनों का मूल्यांकन समिति द्वारा सूक्ष्म परीक्षण करने के बाद अनंतिम मूल्यांकन पत्रक तैयार कर दावा-आपत्ति के लिए प्रकाशित किया गया है।
परियोजना कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि दावा-आपत्ति के दौरान किसी भी प्रकार के नए दस्तावेज स्वीकार नहीं किए जाएंगे। केवल कार्यालय स्तर पर हुई लिपिकीय त्रुटि अथवा मूल्यांकन संबंधी त्रुटियों के संबंध में ही दावा-आपत्ति मान्य होगी।
विभाग ने संबंधित अभ्यर्थियों से निर्धारित समय-सीमा के भीतर ऑनलाइन माध्यम से ही अपना दावा-आपत्ति प्रस्तुत करने की अपील की है। अंतिम तिथि के बाद प्राप्त किसी भी आवेदन या आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा।

- गांजा तस्करों पर सरिया पुलिस का शिकंजा, थाना प्रभारी की मुस्तैदी से 10.761 किलो गांजा बरामद… - September 13, 2026
- भादी अमावस्या पर दादी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब… - September 13, 2026
- पकोड़े खाकर हो गए हैं बोर? बारिश में बनाएं कुरकुरी कोथंबीर वडी, जानें आसान विधि… - September 13, 2026
