सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिले में नशे के कारोबार पर पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा (भा.पु.से.) के सख्त निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमिषा पाण्डेय तथा उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय संतोषी ग्रेस के मार्गदर्शन में थाना सरिया पुलिस ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। थाना प्रभारी निरीक्षक एन.एल. राठिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अवैध कोरेक्स सिरप की बड़ी खेप पकड़कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
मुखबिर से सूचना मिली थी कि उड़ीसा के सोहेला क्षेत्र से लाल रंग की हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक OD-17 F 6421 में दो युवक बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित कोरेक्स सिरप लेकर ग्राम देवगांव के रास्ते कंटगपाली पहुंचने वाले हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक एन.एल. राठिया ने बिना देर किए पुलिस टीम गठित कर एफसीआई गोदाम देवगांव के पास घेराबंदी कर नाकाबंदी शुरू कर दी।
कुछ ही देर में संदिग्ध मोटरसाइकिल दिखाई दी। पुलिस को देखते ही दोनों युवक भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन पुलिस टीम ने पीछा कर उन्हें दबोच लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम राजकुमार साहू (35 वर्ष), निवासी खैरा तथा गणेश पटेल (24 वर्ष), निवासी बार, थाना सरिया बताया।
तलाशी के दौरान उनके पास मौजूद प्लास्टिक बोरी से 103 नग कोडिन फॉस्फेट एवं ट्राईप्रोलिडीन हाइड्रोक्लोराइड (कोरेक्स) सिरप बरामद हुआ, जिसकी कीमत ₹23,072 बताई गई। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि कंटगपाली निवासी नरेश साहू ने फोनपे के माध्यम से ₹20,000 भेजकर यह खेप मंगाई थी।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 103 बोतल कोरेक्स सिरप, एक हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल, एक सफेद रंग की कार, दो मोबाइल फोन सहित कुल ₹5,73,072 मूल्य की संपत्ति जब्त की। आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 157/2026 के तहत धारा 21(बी), 29 एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
इस उल्लेखनीय कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक एन.एल. राठिया के साथ सउनि सुमन कुमार चौहान, प्रधान आरक्षक विजय यादव, सुरेन्द्र सिदार, अनिल साहू, मोहनलाल गुप्ता, टीकाराम पटेल, आरक्षक दिलीप स्नेही, श्रवण टंडन, ताराचंद, मुकेश कश्यप, सुरेन्द्र पटेल, दिगम्बर पटेल, नर्मदा प्रसाद यादव तथा सायबर सेल के सउनि रामकुमार मानिकपुरी एवं आरक्षक कृष्णा डनसेना की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा के नेतृत्व में जिले में नशे के खिलाफ चल रहा अभियान लगातार प्रभावी साबित हो रहा है। वहीं, थाना प्रभारी एन.एल. राठिया की सतर्कता, त्वरित निर्णय क्षमता और टीम की सक्रियता ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि जिले में नशे के कारोबारियों के लिए अब बच निकलना आसान नहीं है।

- छत्तीसगढ़:नशे में धुत गुरूजी का वीडियो वायरल,स्कूल में लड़खड़ाते हुए पहुंचे, ग्रामीणों ने BEO से की लिखित शिकायत… - July 25, 2026
- ऑपरेशन क्लीन हंट का बड़ा प्रहार: ₹14.22 लाख की स्टील हेराफेरी का पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार… - July 25, 2026
- दिल्ली में बजेगा सारंगढ़-बिलाईगढ़ के व्यापारियों का डंका, रतन शर्मा ने छेड़ा महाअभियान… - July 25, 2026




