बरमकेला। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) के जिलाध्यक्ष रतन शर्मा के नेतृत्व में जिले के व्यापारियों को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। आगामी 12 से 15 अगस्त 2026 तक नई दिल्ली के प्रतिष्ठित भारत मंडपम में आयोजित होने वाले “भारत व्यापार महोत्सव” में सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले से रिकॉर्ड संख्या में व्यापारियों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए व्यापक पंजीयन एवं जनसंपर्क अभियान शुरू कर दिया गया है।
रतन शर्मा ने बताया कि रायपुर स्थित CAIT प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रदेश स्तरीय बैठक में नेशनल वाइस चेयरमैन एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (भारत सरकार) के सदस्य अमर पारवानी के मार्गदर्शन में प्रदेश के 26 जिलों के अध्यक्ष एवं प्रमुख पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक में प्रत्येक जिले से अधिकतम संख्या में बिजनेस डेलीगेट पंजीयन कराने का संकल्प लिया गया, ताकि छत्तीसगढ़ के व्यापारियों की मजबूत उपस्थिति राष्ट्रीय मंच पर दर्ज हो सके।
उन्होंने कहा कि भारत व्यापार महोत्सव केवल एक प्रदर्शनी नहीं, बल्कि देश-विदेश के व्यापारियों, उद्योगपतियों, निवेशकों और खरीदारों से सीधे जुड़ने का सुनहरा अवसर है। महोत्सव में भाग लेने वाले व्यापारियों को विश्वस्तरीय बिजनेस नेटवर्किंग, B2B मीटिंग्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डिजिटल कॉमर्स, ई-कॉमर्स, फ्रेंचाइजी, ब्रांडिंग, स्टार्टअप, आयात-निर्यात और आधुनिक व्यापारिक तकनीकों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां एवं नए व्यापारिक अवसर प्राप्त होंगे।
रतन शर्मा ने कहा कि जिले के एमएसएमई, महिला उद्यमियों, युवा स्टार्टअप, हस्तशिल्पियों और स्थानीय उत्पादों से जुड़े व्यवसायियों के लिए यह आयोजन राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंच बनाने का बेहतरीन मंच साबित होगा। यहां देश-विदेश के निवेशकों और व्यापार प्रतिनिधिमंडलों से सीधे संवाद कर व्यापार विस्तार की नई संभावनाओं को साकार किया जा सकेगा।
उन्होंने जिले के सभी व्यापारियों, उद्योग संगठनों, बाजार संघों और युवा उद्यमियों से अधिक से अधिक संख्या में बिजनेस डेलीगेट के रूप में पंजीयन कराने की अपील करते हुए कहा कि CAIT जिला इकाई शीघ्र ही विभिन्न बाजारों और व्यापारिक संगठनों के बीच विशेष जनसंपर्क एवं जागरूकता अभियान चलाएगी, ताकि सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले की भागीदारी राष्ट्रीय स्तर पर एक नई मिसाल बन सके।


- पकोड़े खाकर हो गए हैं बोर? बारिश में बनाएं कुरकुरी कोथंबीर वडी, जानें आसान विधि… - September 13, 2026
- संजू की होगी वापसी या वैभव और अभिषेक करेंगे ओपनिंग, जानें पहले टी20 में कैसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन… - September 13, 2026
- छत्तीसगढ़:इंस्टाग्राम रील देखकर शेयर ट्रेडिंग के जाल में फंसा कारोबारी, ₹94.50 लाख गंवाए… - September 13, 2026
