सारंगढ़। जिला पंचायत की सामान्य प्रशासन समिति की बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय का दूरदर्शी नेतृत्व और जनविकास के प्रति समर्पित दृष्टिकोण स्पष्ट रूप से नजर आया। बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय ने सख्त और स्पष्ट लहजे में कहा कि जनहित के कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने विकास कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अधिकारियों को गुणवत्ता और समयसीमा का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए। संजय भूषण पाण्डेय ने जोर देकर कहा कि जिला पंचायत ग्रामीण विकास की धुरी है, इसलिए हर अधिकारी का यह नैतिक दायित्व है कि वह पूरी तन्मयता, ईमानदारी, अनुशासन और समर्पण के साथ काम करे ताकि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पारदर्शी तरीके से पहुँचे।
बैठक के दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष अजय नायक ने शिक्षा, स्वास्थ्य और शुद्ध पेयजल व्यवस्था को प्राथमिकता देने की बात कही, जिसके बाद कृषि, उद्यानिकी, सड़क निर्माण और जल संसाधन जैसे महत्वपूर्ण विभागों की गहन समीक्षा की गई। जिला स्तर के अधिकारियों ने अपने विभागों की उपलब्धियों और आगामी कार्ययोजनाओं का ब्योरा प्रस्तुत किया। अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय की मजबूत कार्यशैली और विकासोन्मुख नेतृत्व की मौजूदगी में आयोजित इस महत्वपूर्ण बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी ऋषिकेश तिवारी, उपाध्यक्ष अजय नायक, सभापति डॉ. अभिलाषा नायक, डॉ. हरिहर जायसवाल, श्रीमती संतोषी खटकर, श्रीमती सुशीला साहू, श्रीमती भगवन्तीन पटेल समेत जिले के तमाम विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।


- पकोड़े खाकर हो गए हैं बोर? बारिश में बनाएं कुरकुरी कोथंबीर वडी, जानें आसान विधि… - September 13, 2026
- संजू की होगी वापसी या वैभव और अभिषेक करेंगे ओपनिंग, जानें पहले टी20 में कैसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन… - September 13, 2026
- छत्तीसगढ़:इंस्टाग्राम रील देखकर शेयर ट्रेडिंग के जाल में फंसा कारोबारी, ₹94.50 लाख गंवाए… - September 13, 2026
