सारंगढ़-बिलाईगढ़, 23 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी योजना (पूर्व नाम जवाहर उत्कर्ष योजना) के तहत शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा 6वीं में प्रवेश के लिए 14 जुलाई 2026 को प्रदेशभर में आयोजित की गई काउंसलिंग प्रक्रिया को आयुक्त, आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग ने निरस्त कर दिया है।
विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में आयोजित इस काउंसलिंग को प्रशासनिक कारणों से रद्द किया गया है। अब इस योजना के अंतर्गत प्रवेश के लिए दोबारा काउंसलिंग आयोजित की जाएगी, जिसकी नई तिथि और आवश्यक दिशा-निर्देश अलग से जारी किए जाएंगे।
विभाग ने अभ्यर्थियों एवं उनके अभिभावकों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें तथा काउंसलिंग की नई तिथि और आधिकारिक सूचना का इंतजार करें। नई तिथि घोषित होने के बाद प्रवेश प्रक्रिया नियमानुसार संपन्न कराई जाएगी।
योजना के तहत प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थियों को सलाह दी गई है कि वे विभाग की आधिकारिक सूचनाओं पर नियमित नजर बनाए रखें, ताकि आगामी काउंसलिंग प्रक्रिया में समय पर शामिल हो सकें।

- अवकाश के बाद हॉस्टल लौटा ही नहीं था अश्वनी!..के.पी. स्कूल बंधापाली के पुख्ता रिकॉर्ड्स ने खारिज किए लापरवाही के आरोप…अब जांच के घेरे में अज्ञात कॉल और खरसिया कनेक्शन.. - September 13, 2026
- गांजा तस्करों पर सरिया पुलिस का शिकंजा, थाना प्रभारी की मुस्तैदी से 10.761 किलो गांजा बरामद… - September 13, 2026
- भादी अमावस्या पर दादी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब… - September 13, 2026
