कोशिश हर कोई करता है, लेकिन कई बार अंजाने में ही लोग ऐसी चीजें कंज्यूम करते रहते हैं, जो धीरे-धीरे उनकी सेहत को नुकसान पहुंचाती रहती है। हर कोई जानता है कि अल्कोहल, सिगरेट और चीनी हमारी हमारे शरीर के लिए बिल्कुल भी सही नहीं।

इसलिए आजकल कई लोग इन्हें ज्यादा से ज्यादा अवॉइड करने की कोशिश करते हैं। हालांकि एक चीज और है जो अल्कोहल और चीनी से भी ज्यादा खतरनाक है, लेकिन ज्यादातर लोगों की डेली डाइट का भी हिस्सा है। डॉ सलीम जैदी ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसी बारे में बताया है। हैरानी की बात तो ये है कि हम खुद इसे भर-भर के अपने खाने में डालते हैं। आइए जानते हैं ये फूड आइटम कौन सा है।
डॉ सलीम जैदी बताते हैं कि शराब और चीनी से भी ज्यादा खतरनाक आपकी कुकिंग में होने वाला रिफाइंड ऑयल है, जो ज्यादातर लोग डेली बेसिस पर कंज्यूम करते हैं। मार्केट में मिलने वाला सनफ्लॉवर ऑयल (सूरजमुखी), कैनोला ऑयल, सोयाबीन ऑयल, राइस ब्रान ऑयल और वनस्पति घी; जिन्हें हेल्दी बोलकर मार्केट किया जाता है वो असल में बिल्कुल भी हेल्दी नहीं होते। इनपर अमूमन हार्ट हेल्दी या लाइट जैसे शब्द लिखे हुए होते हैं, लेकिन ये आपके लिवर, ब्रेन और हार्ट हेल्थ के लिए सबसे ज्यादा नुकसानदायक होते हैं।
डॉ सलीम जैदी बताते हैं कि रिफाइंड ऑयल बनाने के लिए सीड्स को 200° C से ज्यादा हीट पर केमिकल सॉल्वेंट से ट्रीट किया जाता है। इसी प्रॉसेस के चलते इस तेल में इन्फ्लेमेशन पैदा करने वाले कंपाउंड बन जाते हैं, जो हार्ट से जुड़ी बीमारियां, डायबिटीज और यहां तक कि कैंसर का खतरा भी बढ़ा देते हैं।
डॉक्टर बताते हैं कि वनस्पति घी या डालडा का इस्तेमाल अगर आप अपनी डेली कुकिंग में कर रहे हैं, तो ये रिफाइंड ऑयल से भी ज्यादा खतरनाक है। दरअसल ये हाइड्रोजेनेटेड ऑयल है, जिसमें बहुत सारे ट्रांस फैट्स होते हैं। WHO यानी विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक ये ट्रांस फैट्स सिगरेट जितने ही खतरनाक होते हैं। और तो औड ये हार्ट अटैक के सबसे बड़े कारणों में से एक है।
अब सवाल आता है कि रिफाइंड या वनस्पति घी की जगह कुकिंग के लिए कौन सा तेल इस्तेमाल किया जाना चाहिए। डॉ सलीम सलाह देते हैं कि इनकी जगह आपको देसी घी या फिर सरसों का तेल इस्तेमाल करना चाहिए। हालांकि इनकी मात्रा भी सीमित रखें। अगर ये एक छोटा सा बदलाव आप अपनी डाइट में करते हैं, तो आपका लिवर, हार्ट और ब्रेन हेल्दी रहता है और आप लंबी उम्र तक निरोगी रहते हैं।
- हरिनाथ खूंटे ने मंत्री दयालदास बघेल से की सारंगढ़ के ताजा हालात और जनसमस्याओं के समाधान पर सीधी चर्चा…विरोधियों की बयानबाजी पर भारी पड़ी सक्रियता..सारंगढ़ के लंबित मामलों के निराकरण पर बनी सहमति… - September 12, 2026
- डॉ. जे. एन. शुक्ला के जन्मदिवस पर मनसा नर्सिंग होम ने दोहराया बेहतर स्वास्थ्य सेवा का संकल्प.. - September 12, 2026
- कन्या महाविद्यालय की समस्याओं पर प्रशासन सख्त, एसडीएम ने किया निरीक्षण… - September 12, 2026
