सारंगढ़। सेवा भारती द्वारा समाज सेवा के अपने निरंतर प्रयासों के तहत दिव्यांगजनों और जरूरतमंद परिवारों की सहायता के लिए नियमित रूप से विशेष सेवा अभियान संचालित किए जा रहे हैं। इन अभियानों के माध्यम से निःशुल्क व्हीलचेयर, ट्राइसाइकिल, कृत्रिम अंग, वॉकर सहित अन्य आवश्यक सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जाते हैं, ताकि दिव्यांगजन आत्मनिर्भर बन सकें और सम्मानपूर्वक जीवन जी सकें।
इसी कड़ी में बरमकेला निवासी सहान सिदार, जो चलने-फिरने में असमर्थ हैं, उन्हें सेवा भारती की ओर से एक व्हीलचेयर एवं एक माह का राशन प्रदान किया गया। इस सहयोग से उनके दैनिक जीवन को सरल और सुविधाजनक बनाने का प्रयास किया गया। संस्था के इस मानवीय कार्य की स्थानीय लोगों ने सराहना करते हुए इसे जरूरतमंदों के लिए प्रेरणादायी पहल बताया।
सेवा भारती लंबे समय से शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वावलंबन, सेवा एवं सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रही है। संस्था विशेष रूप से आदिवासी क्षेत्रों, ग्रामीण अंचलों तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए विभिन्न सेवा परियोजनाओं का संचालन कर रही है।
संस्था का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा की भावना के साथ पहुँचना और उसे आत्मसम्मान के साथ जीवन जीने में सहयोग प्रदान करना है। सेवा भारती की यह पहल सामाजिक समरसता, संवेदनशीलता और मानव सेवा के मूल्यों को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

- सारंगढ़:ई-चालान के नाम पर बड़ा साइबर खेल! एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक खाता… - September 14, 2026
- शराब प्रेमियों को बड़ा झटका! सारंगढ़ समेत सभी प्रीमियम शराब दुकानों में कैशलेस बिक्री… - September 14, 2026
- रायगढ़:ट्रांसफर के बाद भी डीईओ ऑफिस में जमे कर्मचारी, युक्तियुक्तकरण पर उठे सवाल… - September 14, 2026
