सारंगढ़-बिलाईगढ़, 17 जुलाई 2026। भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने वर्ष 2026 के प्रतिष्ठित पद्म पुरस्कारों—पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री—के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक एवं पात्र व्यक्तियों के लिए 31 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन माध्यम से नामांकन प्रस्ताव आमंत्रित किए गए हैं।
सामान्य प्रशासन विभाग, छत्तीसगढ़ शासन ने जानकारी दी है कि विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट एवं विशिष्ट योगदान देने वाले योग्य व्यक्तियों के नामांकन भारत सरकार द्वारा निर्धारित पात्रता, मापदंड एवं दिशा-निर्देशों के अनुरूप भेजे जाएंगे। पद्म पुरस्कार देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में शामिल हैं, जो कला, साहित्य, शिक्षा, चिकित्सा, विज्ञान, सामाजिक सेवा, खेल, उद्योग सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों को प्रदान किए जाते हैं।
नामांकन की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। इच्छुक नागरिक, संस्थाएं अथवा संबंधित विभाग 31 जुलाई 2026 तक भारत सरकार की आधिकारिक वेबसाइट awards.gov.in पर जाकर निर्धारित प्रारूप में अपना नामांकन प्रस्ताव प्रस्तुत कर सकते हैं।
प्रशासन ने अपील की है कि समाज के ऐसे प्रतिभाशाली और प्रेरणादायी व्यक्तियों, जिन्होंने अपने क्षेत्र में असाधारण कार्य कर देश और समाज का गौरव बढ़ाया है, उनके नाम समय-सीमा के भीतर निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार भेजे जाएं, ताकि उन्हें इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान के लिए विचार किया जा सके।

- सारंगढ़:ई-चालान के नाम पर बड़ा साइबर खेल! एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक खाता… - September 14, 2026
- शराब प्रेमियों को बड़ा झटका! सारंगढ़ समेत सभी प्रीमियम शराब दुकानों में कैशलेस बिक्री… - September 14, 2026
- रायगढ़:ट्रांसफर के बाद भी डीईओ ऑफिस में जमे कर्मचारी, युक्तियुक्तकरण पर उठे सवाल… - September 14, 2026
