नीम की पत्तियों (Neem leaves) को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. यह एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल और एंटी-वायरल गुणों से भरपूर है, जो शरीर को संक्रमण से बचाने में मदद कर सकती हैं.
अगर आप रोजाना सुबह खाली पेट 3-4 कोमल-कोमल नीम की पत्तियां चबाकर खाते हैं, तो शरीर को कई समस्याओं से बचाने में मदद मिल सकती है. जिन लोगों को पेट से जुड़ी समस्याएं हैं उनके लिए भी इसका सेवन काफी अच्छी माना जाता है. तो चलिए जानते हैं किन लोगों को करना चाहिए इनका सेवन.
- ब्लोटिंग-
अगर आपको गैस, कांस्टिपेशन और ब्लोटिंग की समस्या रहती है तो नीम की पत्तियां आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है. खाली पेट नीम की पत्तियां खाने से पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद मिल सकती है.
- ब्लड शुगर-
रोजाना नीम की पत्तियां चबाने से ब्लड शुगर के लेवल को मैनेज करने में मदद मिल सकती है.
- स्किन-
खाली पेट नीम की पत्तियां चबाने से अंदर से सफाई होती है जिससे सारे टॉक्सीन्स निकल जाते हैं और स्किन हेल्दी हो जाती है. जिन लोगों को पिंपल ज्यादा आते हैं, वो अगर अपने रूटीन में इसे शामिल कर सकते हैं.
- मोटापा-
नीम खाने से मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है और एपेटाइट में भी सुधार हो सकता है. इसकी वजह से वजन कम करने में मदद मिल सकती है.
- लिवर-
सुबह खाली पेट नीम की पत्तियां चबाने से लिवर को हेल्दी रखने में मदद मिल सकती है. नीम, लिवर को डिटॉक्स करने में मददगार है.
- कैविटी-
सुबह खाली पेट नीम की पत्तियां चबाने से कैविटी से राहत मिल सकती है. ये मुह को साफ रखने में भी मददगार हैं.
- नियमितीकरण की मांग पर गरजीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाएं, सौंपा ज्ञापन… - October 27, 2026
- अवैध खनिज परिवहन पर प्रशासन का शिकंजा, 5 वाहन पकड़े… - October 27, 2026
- बैकयार्ड कुक्कुट योजना से बढ़ेगी ग्रामीणों की आय, 150 इकाइयों का वितरण… - October 27, 2026
