छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में एक आयुर्वेदिक डॉक्टर की हैरान कर देने वाली करतूत सामने आई है. डॉक्टर के पास इलाज के लिए पहुंची युवती को पहले तो झांसे में लिया फिर उसके साथ क्लीनिक में ही संबंध बनाए.

युवती मानसिक रूप से बीमार बताई जा रही है. उसे डॉक्टर ने कई बार क्लीनिक बुलाया और दुष्कर्म किया. युवती ने परिवार को इस संबंध में जानकारी दी तो पीड़ित को साथ लेकर थाने में मुकदमा दर्ज कराया. पीड़ित की शिकायत पर कवर्धा जिले की लोहारा पुलिस ने आयुर्वेदिक डॉक्टर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है. अच्छी बात यह है कि महिला संबंधी गंभीर अपराध में कबीरधाम पुलिस ने शिकायत दर्ज करने के 24 घंटे के भीतर आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया.
पुलिस के पास दर्ज शिकायत के अनुसार, मंगलवार (14 जुलाई, 2026 को) पीड़िता के परिजन ने थाना लोहारा में दुष्कर्म के लेकर शिकायत दर्ज कराई थी. इसमें बताया था कि आरोपी बालक दास चंदेल बिडोरा में आयुर्वेदिक चिकित्सक है. शिकायत के मुताबिक, बालक दास चंदेल ने इलाज के बहाने उसकी मानसिक रूप से अस्वस्थ बेटी के साथ दुष्कर्म किया. शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर तत्काल विवेचना शुरू की और 24 घंटे के भीतर आरोपी बालक दास चंदेल को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64(1) के तहत अपराध दर्ज किया गया है. न्यायालय में पेश करने के बाद उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया.
टीम बनाकर किया गया अरेस्ट
शिकायत मिलने के बाद कार्रवाई की कड़ी में पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र बघेल और अमित पटेल के मार्गदर्शन में गिरफ्तारी की गई. पुलिस अनुविभागीय अधिकारी संजय ध्रुव के पर्यवेक्षण में थाना लोहारा पुलिस ने गिरफ्तारी की गई. दरअसल, पुलिस ने बुधवार (15 जुलाई, 2026) को आरोपी बालक दास चंदेल (35), निवासी ढोढमानवापारा को गिरफ्तार किया.
कार्रवाई में किसकी-किसकी रही भूमिका
थाना प्रभारी मनीष मिश्रा
महिला थाना प्रभारी शालिनी वर्मा
उप निरीक्षक राजेश्वर सिंह ठाकुर
सहायक उप निरीक्षक संदीप चौबे
प्रधान आरक्षक बलदाऊ भट्ट
आरक्षक रवि जायसवाल
तुषांत साहू
बिसेन छेदावी
- रायपुर जेल की रोटी खानी है, तो देने पड़ेंगे इतने रुपये, केवल 30 लोगों को ही मिलेगा कैदियों का बनाया भोजन… - August 9, 2026
- छत्तीसगढ़ में 700 शिक्षकों का ट्रांसफर, इन कारणों से रोका गया 400 टीचरों का तबादला, छटनी के बाद तैयार हुई फाइनल लिस्ट… - August 9, 2026
- 54 के स्कोर पर टीम ढेर… 10 बल्लेबाज नहीं छू पाए 7 रन का आंकड़ा, कहर बनकर टूटा कंगारू गेंदबाज, बांग्लादेश के 8 विकेट अकेले ही झटके… - August 9, 2026




