छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्थित सरकंडा बाल संप्रेषण गृह (Juvenile Observation Home) में सुरक्षा गार्ड नरेंद्र कुमार खांडे की हत्या चार बाल कैदियों ने कर दी थी और इसके बाद फरार हो गए थे.

चारों आरोपी गंभीर अपराधों में जेल में बंद थे. इसी वजह से भागने के लिए उन्होंने पहले गार्ड को अपने रास्ते से हटाने की सोची. बाल कैदियों ने गार्ड के हाथ और पैर पीछे की तरफ रस्सी से बांध दिए थे. इसके अलावा उनके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया था, जिससे वह चिल्ला ना सकें. अब पता चला है कि बाल कैदियों की साजिश कई दिनों से चल रही थी. बल्कि उस सुरक्षा व्यवस्था का भी है, जिस पर अब बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं.
जांच में सामने आया है कि फरारी की तैयारी एक हफ्ते से चल रही थी, लेकिन प्रबंधन पूरी तरह बेखबर रहा. इधर ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले सुरक्षा गार्ड नरेंद्र खांडे के परिजन दूसरे दिन भी धरने पर बैठे रहे. परिजन एक करोड़ रुपए मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग कर रहे हैं. मृतक के बहनोई ने कहा कि हम चाहते हैं कि न्याय मिले. चौराहे पर आरोपियों की फोटो लगाई जाएं.
पुलिस ने बताया बालिग थे चारों आरोपी
बिलासपुर के एसएसपी रजनेश सिंह ने कहा कि चारों आरोपी बालिक हैं और उनके ऊपर हत्या का मुकदमा दर्ज हो चुका है. पुलिस को मिले सीसीटीवी फुटेज में चारों अपचारी एक ही बाइक पर भागते नजर आए हैं. जांच में उनके रायगढ़ की ओर जाने के सुराग मिले हैं. इसके बाद रायगढ़ और कोरबा में पुलिस की टीमें लगातार सर्चिंग कर रही हैं. पुलिस की तरफ से बताया गया है कि फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा. वहीं घटना के हर पहलू की भी जांच की जा रही है.
सुरक्षा में चूक पर खड़े हो रहे बड़े सवाल
जिस बाल संप्रेषण गृह की जिम्मेदारी अपचारी किशोरों की निगरानी और सुरक्षा की है. वहीं से हत्या के बाद चार अपचारियों का फरार हो जाना कई गंभीर सवाल छोड़ गया है. आखिर फरारी की साजिश कई दिनों तक चलती रही और किसी को भनक क्यों नहीं लगी? सुरक्षा में चूक कहां हुई और इसके लिए जिम्मेदार कौन है? अब इन सवालों के जवाब जांच और कार्रवाई से ही सामने आएंगे.
- अवकाश के बाद हॉस्टल लौटा ही नहीं था अश्वनी!..के.पी. स्कूल बंधापाली के पुख्ता रिकॉर्ड्स ने खारिज किए लापरवाही के आरोप…अब जांच के घेरे में अज्ञात कॉल और खरसिया कनेक्शन.. - September 13, 2026
- गांजा तस्करों पर सरिया पुलिस का शिकंजा, थाना प्रभारी की मुस्तैदी से 10.761 किलो गांजा बरामद… - September 13, 2026
- भादी अमावस्या पर दादी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब… - September 13, 2026
