सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिला कांग्रेस कमेटी सारंगढ़-बिलाईगढ़ के अध्यक्ष ताराचंद देवांगन के नेतृत्व में कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने जिले के नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा से उनके कार्यालय में सौजन्य भेंट कर पुष्पगुच्छ भेंट करते हुए उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस दौरान ताराचंद देवांगन ने श्री शर्मा को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में जिले की कानून-व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी तथा पुलिस और आम जनता के बीच आपसी विश्वास एवं समन्वय को नई मजबूती मिलेगी।
भेंट के दौरान शहर एवं जिले से जुड़े विभिन्न जनहित के मुद्दों, कानून-व्यवस्था, यातायात व्यवस्था, नागरिक सुरक्षा तथा प्रशासनिक समन्वय जैसे विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई। कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने जनसरोकारों से जुड़े मामलों में पुलिस प्रशासन के साथ बेहतर तालमेल बनाए रखते हुए जिले के विकास और शांति व्यवस्था में सहयोग देने की बात कही।
इस अवसर पर प्रदेश प्रतिनिधि सूरज तिवारी, जिला महामंत्री गोल्डी नायक, ब्लॉक अध्यक्ष राकेश पटेल, रामनाथ सिदार, सतीश श्रीवास, उमेश केशरवानी, पुरुषोत्तम साहू, राधेश्याम जायसवाल, संजय दुबे, जिला पंचायत सदस्य बिनोद भारद्वाज, अश्वनी चंद्रा, हेमंत चंद्रा सहित जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

- एमपी की ‘सख्ती’ का दिखा दम! एसपी सुनील शर्मा के नेतृत्व में गांजा तस्करों पर बड़ा प्रहार, 40 किलो गांजा समेत ₹28.60 लाख की संपत्ति जब्त… - September 13, 2026
- अवकाश के बाद हॉस्टल लौटा ही नहीं था अश्वनी!..के.पी. स्कूल बंधापाली के पुख्ता रिकॉर्ड्स ने खारिज किए लापरवाही के आरोप…अब जांच के घेरे में अज्ञात कॉल और खरसिया कनेक्शन.. - September 13, 2026
- गांजा तस्करों पर सरिया पुलिस का शिकंजा, थाना प्रभारी की मुस्तैदी से 10.761 किलो गांजा बरामद… - September 13, 2026
