बच्चों के टिफिन के लिए बनाएं हेल्दी सोया-ओट्स टिक्की। सोया ग्रेन्यूल्स, ओट्स और सब्जियों से तैयार यह प्रोटीन और फाइबर से भरपूर स्नैक स्वादिष्ट होने के साथ जंक फूड का बेहतरीन विकल्प है।

जानें आसान रेसिपी और न्यूट्रिशन।
बच्चों को जंक फूड से बचना चाहते हैं और उन्हें हेल्थी टिफिन देना चाहते हैं, तो उनके खाने में चंक सोया ऐड कर सकते हैं। इसकी रेसिपी बेहद आसान होती है और बच्चों को खूब पसंद भी आएगी। सोया के साथ ओट्स मिलाकर आप इसकी स्वादिष्ट टिक्की तैयार कर सकते हैं। हल्की फ्राई होने के कारण यह खाने में स्वादिष्ट लगती है और बच्चे से आसानी से स्कूल भी ले जा सकते हैं। जानते हैं कि टेस्टी सोया ओट्स टिक्की कैसे बनाते हैं।
1 कप सोया ग्रेन्यूल्स (गुनगुने पानी में भिगोकर निचोड़े हुए)
1 कप ओट्स (हल्का भुना और दरदरा पिसा हुआ)
2 उबले आलू (मैश किए हुए)
1 छोटा प्याज (बारीक कटा हुआ)
1 छोटी गाजर (कद्दूकस की हुई)
2-3 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई, वैकल्पिक)
2-3 बड़े चम्मच हरा धनिया बारीक कटा हुआ
1 छोटा चम्मच अदरक का पेस्ट
½ छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
½ छोटा चम्मच हल्दी
1 छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर
½ छोटा चम्मच गरम मसाला
1 छोटा चम्मच चाट मसाला
स्वादानुसार नमक
1-2 बड़े चम्मच बेसन
1-2 छोटे चम्मच तेल
सोया चंक और ओट्स की टिक्की बनाने के लिए आपको मुख्य इंग्रेडिएंट्स को सबसे पहले इस्तेमाल करना है। सोया चंक को पानी में भिगोकर कुछ देर रखें और पानी निचोड़कर इसे मिक्सर ग्राइंडर में दरदरा पीस लें।
आप मिक्सी में ओट्स को भी महीन पीस कर एक बाउल में निकालें।
अब एक बाउल में गाजर को कद्दूकस कर लें और साथ ही 1 छोटा प्याज बारीक कटा हुआ,2-3 हरी मिर्च,2-3 बड़े चम्मच हरा धनिया बारीक कटा हुआ,अदरक का पेस्ट, भुना जीरा पाउडर,गरम मसाला,चाट मसाला, स्वादानुसार नमक, 1-2 बड़े चम्मच बेसन मिलाकर बाइंडिंग तैयार करें।
अब एक तवे में तेल गर्म करके उसमे शैलो फ्राई करें।
ओट्स सोया टिक्की को ग्रीन चटनी के साथ बच्चों के टिफिन बॉक्स में पैक करें।
सोया ओट्स टिक्की में सब्जी के साथ फाइबर युक्त ओट्स और प्रोटीन सोर्स सोया चंक का यूज किया जाता है। 12 टिक्की में निम्मलिखित न्यूट्रीशन होता है।
कैलोरी: 52 kcal
प्रोटीन: 5.2 g
कार्बोहाइड्रेट: 6 g
डाइटरी फाइबर: 1.5 g
फैट: 1 g
- हरिनाथ खूंटे ने मंत्री दयालदास बघेल से की सारंगढ़ के ताजा हालात और जनसमस्याओं के समाधान पर सीधी चर्चा…विरोधियों की बयानबाजी पर भारी पड़ी सक्रियता..सारंगढ़ के लंबित मामलों के निराकरण पर बनी सहमति… - September 12, 2026
- डॉ. जे. एन. शुक्ला के जन्मदिवस पर मनसा नर्सिंग होम ने दोहराया बेहतर स्वास्थ्य सेवा का संकल्प.. - September 12, 2026
- कन्या महाविद्यालय की समस्याओं पर प्रशासन सख्त, एसडीएम ने किया निरीक्षण… - September 12, 2026
