सारंगढ़। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले को नया पुलिस अधीक्षक मिल गया है। वर्ष 2017 बैच के आईपीएस अधिकारी श्री सुनील शर्मा ने 14 जुलाई 2026 को जिले के नए एसपी के रूप में विधिवत पदभार ग्रहण किया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचने पर विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
श्री सुनील शर्मा एक अनुभवी एवं कुशल पुलिस अधिकारी हैं। सारंगढ़-बिलाईगढ़ की जिम्मेदारी संभालने से पहले वे सुकमा और सरगुजा जैसे महत्वपूर्ण जिलों में पुलिस अधीक्षक के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने पुलिस मुख्यालय रायपुर में एआईजी (AIG) तथा छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के एडीसी (ADC) के रूप में भी अहम दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है।
पदभार ग्रहण के अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमिषा पांडेय, एसडीओपी सारंगढ़ श्रीमती स्नेहिल साहू, एसडीओपी बिलाईगढ़ श्री विजय कुमार ठाकुर, डीएसपी (मुख्यालय) श्रीमती संतोषी ग्रेस, रक्षित निरीक्षक श्री जितेंद्र कुमार चंद्रा सहित पुलिस विभाग के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
नए पुलिस अधीक्षक के पदभार संभालने के साथ ही जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने, अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण तथा आम नागरिकों की सुरक्षा एवं विश्वास को मजबूत करने की दिशा में नई ऊर्जा के साथ कार्य किए जाने की उम्मीद जताई जा रही है।



- गांजा तस्करों पर सरिया पुलिस का शिकंजा, थाना प्रभारी की मुस्तैदी से 10.761 किलो गांजा बरामद… - September 13, 2026
- भादी अमावस्या पर दादी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब… - September 13, 2026
- पकोड़े खाकर हो गए हैं बोर? बारिश में बनाएं कुरकुरी कोथंबीर वडी, जानें आसान विधि… - September 13, 2026
