सारंगढ़। जिले में बढ़ते अपराधों पर लगाम लगाने और कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने की कवायद तेज हो गई है। इसी कड़ी में नागरिक सुरक्षा फाउंडेशन की प्रदेश उपाध्यक्ष अनुपमा केशरवानी और जिला अध्यक्ष अमित सारथी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने सारंगढ़ के नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक सुशील शर्मा के प्रथम आगमन पर उनसे सौजन्य भेंट की।

फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने नए पुलिस कप्तान का पुष्पगुच्छ से आत्मीय स्वागत किया और उन्हें जिले की कमान संभालने पर बधाई दी।
स्वागत सत्कार के बाद नागरिक सुरक्षा फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने एसपी सुशील शर्मा के साथ सारंगढ़ क्षेत्र की वर्तमान कानून व्यवस्था को लेकर बेहद गंभीर और विस्तृत चर्चा की। चर्चा के दौरान क्षेत्र में लगातार आ रही गौ-हत्या और तस्करी की खबरों पर लगाम लगाने की मांग के साथ सूने मकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में हो रही चोरी व डकैती की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस गश्त बढ़ाने का आग्रह किया। राहजनी और लूट मार की वारदातों से आम जनता में पनप रहे भय को दूर करने की अपील की।
एसपी ने दिया त्वरित कार्रवाई का भरोसा-
मुलाकात के दौरान एसपी सुशील शर्मा ने नागरिक सुरक्षा फाउंडेशन की बातों को बेहद गंभीरता से सुना। उन्होंने पदाधिकारियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि “सारंगढ़ में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं होगी। गौ-हत्या, चोरी, और लूटपाट जैसी घटनाओं पर पुलिस कड़ा एक्शन लेगी और आम नागरिक खुद को सुरक्षित महसूस करेंगे।”
इस मुलाकात के दौरान संगठन के अन्य सक्रिय कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे, जिन्होंने पुलिस प्रशासन को अपराध मुक्त सारंगढ़ बनाने में हर संभव सहयोग देने का वादा किया।
- पकोड़े खाकर हो गए हैं बोर? बारिश में बनाएं कुरकुरी कोथंबीर वडी, जानें आसान विधि… - September 13, 2026
- संजू की होगी वापसी या वैभव और अभिषेक करेंगे ओपनिंग, जानें पहले टी20 में कैसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन… - September 13, 2026
- छत्तीसगढ़:इंस्टाग्राम रील देखकर शेयर ट्रेडिंग के जाल में फंसा कारोबारी, ₹94.50 लाख गंवाए… - September 13, 2026
