सारंगढ़।
क्षेत्रवासियों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में प्रतापनगर स्थित जे.एस.एम. हॉस्पिटल ने एक और बड़ा और ऐतिहासिक कदम उठाया है। अस्पताल में अत्याधुनिक तकनीक से लैस सोनोग्राफी (अल्ट्रासाउंड) सेवा की विधिवत शुरुआत कर दी गई है। इस नई सुविधा के प्रारंभ होने से अब सारंगढ़ जिला मुख्यालय सहित आसपास के सैकड़ों ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को सटीक और विशेषज्ञ जांच के लिए रायगढ़, बिलासपुर या रायपुर जैसे बड़े शहरों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।

बुधवार और रविवार को मिलेगी विशेषज्ञ सेवाएं-
अस्पताल प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार, मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए हर बुधवार और रविवार को दोपहर 1:00 बजे से 3:30 बजे तक सोनोग्राफी की जांच की जाएगी। इस दौरान क्षेत्र के मरीजों को अनुभवी और विशेषज्ञ रेडियोलॉजिस्ट की प्रत्यक्ष देखरेख में जांच कराने का अवसर मिलेगा, जिससे रिपोर्ट की सटीकता और विश्वसनीयता सौ फीसदी सुनिश्चित होगी।
इस नई सुविधा के शुरू होने से अब सारंगढ़ एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को गुणवत्तापूर्ण और सटीक जांच के लिए बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा।
आधुनिक तकनीक से लैस मशीनों के माध्यम से मरीजों को सटीक जांच, शीघ्र रिपोर्ट तथा बेहतर स्वास्थ्य परामर्श उपलब्ध कराया जाएगा।
जे.एस.एम. हॉस्पिटल में प्रेग्नेंसी सोनोग्राफी, एब्डॉमिनल (पेट) सोनोग्राफी, थायराइड सोनोग्राफी, ब्रेस्ट सोनोग्राफी तथा डॉप्लर सोनोग्राफी जैसी विभिन्न प्रकार की जांच सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। इन जांचों से गर्भावस्था की निगरानी, पेट के अंगों की जांच, थायराइड संबंधी समस्याओं, स्तन रोगों तथा रक्त वाहिकाओं की स्थिति का सटीक आकलन किया जा सकेगा।
अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि मरीजों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए स्वच्छ, सुरक्षित एवं वातानुकूलित वातावरण में जांच की व्यवस्था की गई है। आधुनिक मशीनों और विशेषज्ञ चिकित्सकों की सहायता से कम समय में सटीक रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे उपचार में तेजी आएगी।
सोनोग्राफी सेवा के लिए मरीज 8319686068 एवं 07768-299163 पर संपर्क कर अपॉइंटमेंट ले सकते हैं। अस्पताल प्रतापनगर, एपेक्स बैंक के बगल, सारंगढ़ में स्थित है। जांच का समय दोपहर 1:00 बजे से 3:30 बजे तक निर्धारित किया गया है।
जे.एस.एम. हॉस्पिटल की यह नई पहल क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी राहत साबित होगी। स्थानीय स्तर पर आधुनिक सोनोग्राफी सुविधा उपलब्ध होने से समय, धन और अनावश्यक यात्रा की बचत होगी तथा मरीजों को बेहतर और समय पर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सकेगा।

- जे.एस.एम. हॉस्पिटल में अत्याधुनिक सोनोग्राफी सेवा शुरू..अब जांच के लिए नहीं जाना पड़ेगा बाहर…प्रत्येक बुधवार और रविवार को अनुभवी रेडियोलॉजिस्ट की देखरेख में होंगी सभी जांचें.. - July 14, 2026
- एक रात में खड़ा हो गया पूरा मंदिर! समस्तीपुर के काली मंदिर का रहस्य आज भी बना है पहेली.. - July 14, 2026
- रात में दिखें ये लक्षण तो हो जाएं सावधान’ ये फेफड़ों की खराबी की शुरुआती निशानी हो सकती है… - July 14, 2026


