फिल्म इंडस्ट्री में इन दिनों भगवान मुरुगन को लेकर दो बहुत बड़े प्रोजेक्ट्स चर्चा में हैं. इस खबर के सामने आते ही सिनेमा प्रेमियों के बीच एक नई बहस छिड़ गई है. एक तरफ जहां तमिल सुपरस्टार धनुष और बेहतरीन डायरेक्टर वेट्रिमारन की फिल्म ‘थमिझ मुरुगन’ को लेकर माहौल गर्म है, तो वहीं दूसरी तरफ तेलुगु सिनेमा के दिग्गज एक्टर जूनियर एनटीआर और डायरेक्टर त्रिविक्रम श्रीनिवास की आने वाली फिल्म को लेकर भी लोगों में भारी क्रेज देखा जा रहा है.

दोनों ही फिल्मों का कनेक्शन भगवान मुरुगन से है.
चूंकि दोनों फिल्मों की कहानी एक ही भगवान मुरुगन के इर्द-गिर्द घूमती नजर आ रही है, इसलिए सोशल मीडिया पर फैंस के बीच कंपैरिजन भी शुरू हो गया है कि आखिर कौन-सी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बाजी मारेगी. हालांकि, फिल्म बिजनेस को करीब से समझने वाले ट्रेड एक्सपर्ट का कहना है कि इतनी जल्दी किसी नतीजे पर नहीं पहुंचना चाहिए. दोनों ही फिल्मों को बनाने का तरीका, उनका बजट और लोगों के सामने पेश करने का अंदाज बिल्कुल अलग हो सकता है. इसलिए अभी से किसी एक को आगे और दूसरे को पीछे बताना जल्दबाजी होगी.
धनुष और वेट्रिमारन का नया धमाका
धनुष और वेट्रिमारन की जोड़ी ने इससे पहले भी कई फिल्मों में साथ नजर आ चुकी है और बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा चुकी है. यही वजह है कि जैसे ही ‘थमिझ मुरुगन’ का ऐलान हुआ, हर कोई इस फिल्म के बारे में बात करने लगा. मजेदार बात ये है कि फैंस काफी समय से उनकी फिल्म ‘वड़ा चेन्नई 2’ का इंतजार कर रहे थे. लेकिन मेकर्स ने अचानक इस नए प्रोजेक्ट का छोटा-सा वीडियो शेयर करके सबको चौंका दिया. वेट्रिमारन हमेशा अपनी फिल्मों में समाज और संस्कृति के गहरे मुद्दों को दिखाते हैं, जो लोगों को काफी पसंद आता है.
जूनियर एनटीआर और त्रिविक्रम का जलवा
दूसरी तरफ, जूनियर एनटीआर और त्रिविक्रम की जोड़ी भी तेलुगु सिनेमा की सबसे पावरफुल जोड़ियों में से एक मानी जाती है. त्रिविक्रम को उनकी शानदार राइटिंग और इमोशनल कहानियों के लिए जाना जाता है, जबकि जूनियर एनटीआर की जबरदस्त फैन फॉलोइंग और स्टार पावर के बारे में तो हर कोई जानता ही है. जैसे ही तेलुगु ऑडियंस को पता चला कि ये जोड़ी भगवान मुरुगन पर फिल्म ला रही है, उनकी एक्साइटमेंट 7वें आसमान पर पहुंच गया. माना जा रहा है कि ये फिल्म बहुत बड़े स्केल पर बनेगी और मेगा बजट होगी.
क्या है ट्रेंड एक्सपर्ट की राय?
फिल्मों के बिजनेस पर नजर रखने वाले मशहूर ट्रेंड एक्सपर्ट रमेश बाला का मानना है कि फिलहाल इन दोनों फिल्मों के बीच किसी भी तरह के मुकाबले की बात करना ठीक नहीं है. उनके मुताबिक, अभी तो बस फिल्मों का शुरुआती ऐलान ही हुआ है. दोनों फिल्मों की असली कहानी क्या होगी, इनका बजट कितना बड़ा है, कौन-कौन से कलाकार इसमें काम करेंगे और शूटिंग कब शुरू होगी, इसकी पूरी जानकारी आना अभी बाकी है. इसलिए शांत रहकर सही समय का इंतजार करना चाहिए. इसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है.
भगवान मुरुगन का सांस्कृतिक महत्व
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भगवान मुरुगन को दक्षिण भारत में खासकर तमिल संस्कृति में, बहुत ऊंचा स्थान प्राप्त है और लोग उन्हें बेहद पूजनीय मानते हैं. यही वजह है कि जब इतने बड़े सितारों की फिल्मों का नाता भगवान मुरुगन से जुड़ा, तो सोशल मीडिया पर हलचल मचना लाजमी है. कई लोग तो इसे अपनी संस्कृति और गौरव से जोड़कर देख रहे हैं. फैंस का कहना है कि इन फिल्मों को बहुत ही गंभीरता और पूरी मर्यादा के साथ पर्दे पर उतारा जाना चाहिए. साथ ही इन फिल्मों के बारे में जानने के लिए फैंस बेताब भी हैं.
- एक रात में खड़ा हो गया पूरा मंदिर! समस्तीपुर के काली मंदिर का रहस्य आज भी बना है पहेली.. - July 14, 2026
- रात में दिखें ये लक्षण तो हो जाएं सावधान’ ये फेफड़ों की खराबी की शुरुआती निशानी हो सकती है… - July 14, 2026
- प्याज-आलू के पकोड़े छोड़िए, इस बारिश बनाइए क्रिस्पी चिकन पकौड़ा, हर कोई करेगा तारीफ… - July 14, 2026


