सारंगढ़। कांग्रेस के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ द्वारा कार्यकर्ताओं के सम्मान और संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से 12 जुलाई 2026, रविवार को सुबह 11 बजे जशपुर कछार स्थित राम मंदिर परिसर में कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रहेगी।
आयोजकों के अनुसार, हाल ही में विधाता पटेल के पिछड़ा वर्ग विभाग कांग्रेस कमेटी ब्लॉक अध्यक्ष (उलखर-कोसीर) बनने की खुशी में यह सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम के माध्यम से संगठन के सक्रिय कार्यकर्ताओं का सम्मान किया जाएगा तथा आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर भी चर्चा होगी।
इस समारोह की मुख्य अतिथि सारंगढ़ विधायक उत्तरी गणपत जांगड़े होंगी। आयोजन में जिला कांग्रेस कमेटी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, बूथ कमेटी सहित कांग्रेस के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया है।
आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम में एनएसयूआई, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, किसान कांग्रेस, अनुसूचित विभाग, सेवादल तथा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ सहित कांग्रेस के सभी अनुषांगिक संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी शामिल होंगे।
आयोजन समिति ने कांग्रेस परिवार के सभी कार्यकर्ताओं से समय पर कार्यक्रम स्थल पहुंचकर समारोह को सफल बनाने और संगठन की एकजुटता का संदेश देने की अपील की है।


- साइबर ठगों पर पुलिस का शिकंजा: 20 स्थानों पर चला जागरूकता अभियान, 2,800 लोगों को किया सतर्क… - August 27, 2026
- एक कॉल पर घर पहुंचा प्रशासन, दिव्यांग सौरभ की समस्या का त्वरित समाधान… - August 27, 2026
- रक्षाबंधन से पहले मिली खुशियों की किस्त, गीता मराठा ने कहा- विष्णु भैया का धन्यवाद… - August 27, 2026
