सारंगढ़-बिलाईगढ़/सरसीवां। जिले में अवैध शराब के कारोबार पर लगातार शिकंजा कसते हुए थाना सरसीवां पुलिस ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। प्रभारी पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमिषा पांडे तथा एसडीओपी श्री विजय ठाकुर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सुश्री वीणा यादव के कुशल नेतृत्व में पुलिस ने ग्राम गगोरी एवं सरसीवां क्षेत्र में सघन कार्रवाई करते हुए एक ही दिन में 7 अवैध शराब कारोबारियों को गिरफ्तार कर बड़ी मात्रा में हाथ भट्ठी महुआ शराब और देशी-अंग्रेजी शराब जब्त की है।
मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर 10 जुलाई 2026 को थाना सरसीवां पुलिस ने ग्राम गगोरी में दबिश देकर अवैध शराब बेचने के लिए रखी गई हाथ भट्ठी कच्ची महुआ शराब बरामद की। कार्रवाई के दौरान नीराबाई पटेल से 18 लीटर, सुखबाई जांगड़े से 14 लीटर, सतीश कुर्रे से 24 लीटर, खुनुन बाई कठौतिया से 15 लीटर, अनिता मनहर से 9 लीटर तथा कमल मनहर से 25 लीटर हाथ भट्ठी कच्ची महुआ शराब जब्त की गई। वहीं सरसीवां निवासी चंद्रिका भारद्वाज के कब्जे से 20 पाव सीलबंद देशी प्लेन, 25 पाव सीलबंद अंग्रेजी गोवा स्पेशल तथा 4 लीटर कच्ची महुआ शराब सहित कुल 12.100 लीटर शराब बरामद की गई।
पुलिस ने सभी आरोपियों के कब्जे से बरामद शराब को जब्त कर उनके विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत अपराध दर्ज किया। सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
थाना प्रभारी सुश्री वीणा यादव के नेतृत्व में लगातार हो रही प्रभावी कार्रवाइयों से क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है। सरसीवां पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों और अवैध कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।



- नेपाल दौरे पर जाएगी ‘इंडिया ए’ टीम, तीन मैचों की टी20 सीरीज के शेड्यूल का हुआ आधिकारिक ऐलान… - July 11, 2026
- टीआई वीणा यादव की सख्ती से शराब माफियाओं में हड़कंप, एक ही दिन में 7 शराब कोचियों पर बड़ी कार्रवाई… - July 11, 2026
- सारंगढ़:सरकार की सौगात से बदली बेटियों की राह, मुफ्त साइकिल ने बढ़ाया हौसला… - July 11, 2026


