सारंगढ़। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले को नया पुलिस अधीक्षक (एसपी) मिल गया है। वर्ष 2017 बैच के आईपीएस अधिकारी सुनील शर्मा को जिले का नया पुलिस कप्तान नियुक्त किया गया है। इससे पहले वे रायपुर पुलिस मुख्यालय में सहायक पुलिस महानिरीक्षक (AIG) के पद पर पदस्थ थे।
राज्य शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार सुनील शर्मा को सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले की कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति से जिले में पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी, जवाबदेह एवं जनकेंद्रित बनाने की उम्मीद जताई जा रही है।
सुनील शर्मा एक युवा एवं ऊर्जावान आईपीएस अधिकारी माने जाते हैं। प्रशासनिक दक्षता, अनुशासित कार्यशैली और अपराध नियंत्रण को लेकर उनकी पहचान रही है। जिले में पदभार ग्रहण करने के बाद उनकी प्राथमिकता कानून-व्यवस्था को मजबूत करना, अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाना, महिला सुरक्षा को प्राथमिकता देना तथा आम जनता और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना रहेगा।
जिले के नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों ने नए पुलिस अधीक्षक के आगमन का स्वागत करते हुए उनसे निष्पक्ष, संवेदनशील और प्रभावी पुलिस व्यवस्था की अपेक्षा जताई है।


- नेपाल दौरे पर जाएगी ‘इंडिया ए’ टीम, तीन मैचों की टी20 सीरीज के शेड्यूल का हुआ आधिकारिक ऐलान… - July 11, 2026
- टीआई वीणा यादव की सख्ती से शराब माफियाओं में हड़कंप, एक ही दिन में 7 शराब कोचियों पर बड़ी कार्रवाई… - July 11, 2026
- सारंगढ़:सरकार की सौगात से बदली बेटियों की राह, मुफ्त साइकिल ने बढ़ाया हौसला… - July 11, 2026


